• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में डेंगू बेलगाम, मनसुख मंडाविया ने की उच्च स्तरीय बैठक

Desk by Desk
01/11/2021
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक डेंगू के 1 हजार 537 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 6 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। पिछले एक हफ्ते में ही दिल्ली-NCR  में डेंगू के 531 नए मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अक्टूबर में डेंगू के 1,196 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे पहले सितंबर में 217 मामले सामने आए थे।

वहीं, राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में दिल्ली सरकार के अधिकार भी मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को टेस्टों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि सभी मामलों की रिपोर्ट की जा सके और ठीक से इलाज किया जा सके। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली से डेंगू को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने देखा कि कुछ अस्पताल डेंगू के मामलों से  भरे हुए हैं जबकि अन्य अस्पतालों में बिस्तर खाली हैं। इस समस्या के निदान के लिए सही समन्वय की जरूरत है।

किसानों का कृषि आंदोलन जारी, राकेश टिकैत ने दी बड़ी चेतावनी, 26 नवंबर तक…

बैठक के दौरान मंत्री मनसुख ने दिल्ली के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वो डेंगू के इलाज के लिए कोविड बिस्तरों को फिर से तैयार करने की संभावना पर गौर करें। ये निर्णय लिया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य अधिकारी डेंगू से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार में अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि अभी तक इसके 1530 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। नगर निकाय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 के बाद से, डेंगू से मौत के यह सर्वाधिक मामले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल सामने आए कुल मामलों में से अक्टूबर में ही 1196 मामले सामने आए। नगर निकाय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 30 अक्टूबर तक डेंगू से छह लोगों की मौत हुई और कुल 1537 मामले सामने आए, जो कि 2018 में इस अवधि में सामने आए मामलों के बाद से सर्वाधिक है।

Tags: delhidengueDENGUE CASESMansukh mandavia meetingMANSUKH MANDAVIYAMEETING
Previous Post

BB 15: घर से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, प्रतीक सहजवाल हुए इमोशनल

Next Post

तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 छात्र घायल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post

तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 छात्र घायल

यह भी पढ़ें

Sunrisers Hyderabad Match

प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भिड़ेंगे पंजाब-हैदराबाद

24/10/2020
हर्षवर्धन Harshvardhan

कोरोना महामारी से बचाव के लिए दोनों टीके हैं सुरक्षित : हर्षवर्धन

19/03/2021
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

11/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version