• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिका के चक्कर में डिप्टी एसपी ने गंवाया पद, बना दिये गये सिपाही

Writer D by Writer D
23/06/2024
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, गोरखपुर
0
Kripa Shankar

Kripa Shankar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। आमतौर पर नौकरियों में लोगों का प्रमोशन होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पुलिस अधिकारी का डिमोशन हो गया और वो डिप्टी एसपी से सीधे कांस्टेबल बन गए हैं। दरअसल उन्नाव के तत्कालीन सीओ कृपा शंकर कनौजिया (Kripa Shankar ) को उनकी हरकतों की वजह से और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में डिमोशन कर अधिकारी से सिपाही बना दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक कृपा शंकर कनौजिया (Kripa Shankar ) ने 6 जुलाई 2021 को उन्नाव के एसपी से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी। इसके बाद वो जुलाई 2021 से ही लापता हो गए थे और बाद में पता चला कि छुट्टी मंजूर होने के बाद वो घर जाने की बजाय कहीं और चले गए थे।

महिला सिपाही के साथ होटल में थे अधिकारी

CO कृपा शंकर कनौजिया (Kripa Shankar ) को एक महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़ा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेकइन किया था और महिला सिपाही भी उनके साथ थी। इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिया था।

वहीं दूसरी तरफ सीओ कृपा शंकर का नंबर बंद आने की वजह से जब परेशान पत्नी ने जानकारी हासिल की तो उन्हें पता चला कि उसके पति छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं। इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी थी।

एसपी ने की जांच तो खुल गया भेद

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्नाव के एसपी ने सीओ कृपा शंकर का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को काम पर लगाया। इसी दौरान पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हुआ था। उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल में पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी।

अब मोतीहारी में ढह गया पुल, 2 करोड़ की लागत से बन रहा था 50 फीट का ब्रिज

पुलिसकर्मियों ने जांच की तो कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही एक साथ मिले। बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई थी। होटल में एंट्री करते समय सीओ और महिला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे।

एडीजी ने किया डिमोशन

मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार (शासन) ने पूरे मामले पर समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को रिवर्ट कर फिर से सिपाही बनाने की सिफारिश की जिसके बाद एडीजी प्रशासन ने CO को सिपाही बनाने का आदेश जारी कर दिया। उन्नाव में बीघापुर के सीओ रहे कृपाशंकर कनौजिया को अब सिपाही बना दिया गया है और उनकी नई तैनाती 26वीं पीएसी वाहिनी गोरखपुर में की गई है।

Tags: gorakhpur newsKripa Shankarunnao newsunnao policeup newsup police
Previous Post

अब मोतीहारी में ढह गया पुल, 2 करोड़ की लागत से बन रहा था 50 फीट का ब्रिज

Next Post

ISRO की हैट्रिक, आरएलवी पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
RLV Pushpak

ISRO की हैट्रिक, आरएलवी पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

यह भी पढ़ें

Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
Kumkum Bhagya's actress Ashlesha Sawant infected Corona

‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत हुईं कोरोना संक्रमित

01/05/2021
CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version