• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देव दीपावली: 11 लाख दीपों से रोशन होगी काशी, गंगा द्वार पर होगी शिव स्तुति

Writer D by Writer D
18/10/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Dev Diwali

Dev Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। देव दीपावली (Dev Deepawali) के आयोजन को भव्य बनाने के लिए 100 से ज्यादा समितियां घाटों को दीपों से रोशन करेंगी। वहीं, गंगा पार इलाके को 20 सेक्टर में बांटकर दीपदान कराया जाएगा। देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह निर्णय मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में गंगा महोत्सव और देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों के लिए हुई बैठक में लिया गया।

जिलाधिकारी के मुताबिक काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो के जरिये शिव स्तुति की जाएगी। पर्यटन विभाग को आतिशबाजी का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने घाट पर स्थित डोम राजा के आवास, नेपाली मंदिर, पंचगंगा घाट और अन्य कई चिह्नित स्थानों के संकरे मार्ग को एक घाट से दूसरे घाट पर जाने के लिए चौड़ा करने के निर्देश नगर निगम को दिए।

Dev Deepawali: इस दिन जगमग होंगे गंगा घाट, जलेंगे 13 लाख दीये

महोत्सव के आयोजन 23 से 26 नवंबर तक राजघाट पर होंगे। इसमें प्रतिदिन आमंत्रित व स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। गंगा महोत्सव के अंतिम दिन यानी 27 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली मनाई जाएगी।

घाटों पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा टीमों की तैनाती, अग्निशमन की व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था विभागों ने तैयारी बताई। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस बार लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

Tags: dev deepawaliDev Deepawali 2023up newsvaranasi news
Previous Post

UGC ने इन फेलोशिप की बढ़ाई राशि, अब हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

Next Post

ईधन की कमी से मचा हाहाकार, इस एयरलाइन ने 48 उड़ानें कर दी कैंसिल

Writer D

Writer D

Related Posts

money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
PIA

ईधन की कमी से मचा हाहाकार, इस एयरलाइन ने 48 उड़ानें कर दी कैंसिल

यह भी पढ़ें

JNU professor Rajiv Sijaria suspended

‘कैंपस में हिंसा पर एमिशन रद्द’, JDU ने जारी की नई रूल बुक

02/03/2023
Beaten

मामूली विवाद में पीट-पीटकर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

27/07/2022
CLAT

CLAT के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से, देखें योग्यता और एग्जाम डेट

07/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version