बालों को घना बनाने के लिए लगाएं ये मास्क, जानें बनाने का तरीका
मैंगो फेस व हेयर मास्क (mango masks) दोनों ही बेहद फायदेमंद है। आम में विटामिन ए और सी होते हैं, जो त्वचा पर पड़ने वाली उम्र की लकीरों को न सिर्फ दूर करता है बल्कि चेहरे के दाग-धब्बे कम करके त्वचा निखारता है। आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को नौरिश करने का काम करता है।
पोटैशियम और विटामिन ई दोनों मिलकर स्किन को हाइड्रेट और मॉयस्चराइज रखते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन टोन को भी सुधारने का काम करते हैं। एंटी-एजिंग तत्व और विटामिंस दोनों सनबर्न व जलन की परेशानी को दूर करता है। आम के गूदे का इस्तेमाल करके ऑयली स्किन की प्रॉब्लम्स को कर सकती हैं बाय-बाय। तो आइए जानते हैं स्किन पर कैसे करें आम की इस्तेमाल।
-
एंटी-टैन मैंगो फेस पैक (mango masks)
मैंगो पल्प +बेसन
आम सैन टैनिंग से बचाता है और त्वचा को जवां और निखारने में भी मदद करता है। धूप से खराब हो रही त्वचा के लिए आप घर पर आसानी से यह पैक बना सकती हैं-
सामग्री
1 टेबलस्पून मैंगो पल्प, 2 टीस्पून बेसन, 1 टीस्पून पिसा हुआ बादाम, 1 टीस्पून शहद
विधि
एक बोल में सारी सामग्री मिलाएं। अगर पेस्ट गाढ़ा हो तो गुलाब जल मिला लें। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करके टैन हुई त्वचा पर लगा लें।इसे लगाकर तब तक बैठें, जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए। अब इसे धो लें। सप्ताह में एक बार इसे लगाएं।
-
मैंगो हेयर पैक (mango masks)
आम बालों को घना और स्वस्थ बनाता है। यही नहीं, आम में मौज़ूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके बाल खूबसूरत और मज़बूत बनते हैं।
मैंगो पल्प +दही
सामग्री
1 आम का पल्प, 2 टेबलस्पून दही, 2 एग योक
विधि
एक बोल में सारी सामग्री एक साथ डालकर मिलाएं। इस हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क को लगाया जा सकता है। इससे बालों की कंडिशनिंग होती है।



