• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ धाम पर भक्तों की भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, लिमिट से ज़्यादा पहुंचे श्रद्धालु

Writer D by Writer D
07/05/2022
in उत्तराखंड, धर्म
0
kedarnath

kedarnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ (kedarnath) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी विधि विधान और मंत्रोचारण के साथ केदारनाथ (kedarnath) के कपाट खोले गए थे। फूलों से सजे भगवान शिव के धाम का भव्य नजारा देखते ही बन रहा था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी संग भोलेनाथ के द्वार पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

केदारनाथ (kedarnath) पर भीड़ से हालात बेकाबू

कोरोना वायरस की महामारी के चलते केदारनाथ धाम (kedarnath Dham) की यात्रा दो साल बाद शुरू हुई है। इस बार केदारनाथ (kedarnath) की यात्रा शुरू हुई तो भक्तों की अनियंत्रित भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यात्रियों की सुविधा और कोरोना की रोकथाम के लिए तय सीमा से भी कहीं ज्यादा लोग केदारनाथ धाम पहुंचे थे। यह संख्या 25,000 से भी ज्यादा बताई जा रही है। जबकि सरकारी निर्देश में प्रतिदिन केवल 12,000 यात्रियों को ही केदारनाथ धाम जाने की अनुमति है।

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ धाम पर भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, डेली लिमिट 12,000-पहुंचे 25,000 श्रद्धालु

गौरीकुंड से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। यहां तक कि केदारपुरी के पुनर्विकास में बना आस्था पथ भी भीड़ से खचाखच भरा था। यहां हालात उस वक्त बेकाबू हो गए जब कपाट खुलने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास द्वार ना होने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का हुजूम इस कदर बढ़ रहा था कि भीड़ बेकाबू होने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार को खुद मंदिर के प्रवेश द्वार पर मोर्चा संभालना पड़ा।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में खुले बाबा केदार के कपाट, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

सूत्रों की मानें तो यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं थे। हालात इतने खराब थे कि भगदड़ और लाठीचार्ज की स्तिथि पैदा हो गई। 2 साल बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में जहां स्थानीय लोगों और भक्तो में उत्साह दिखाई दिया, वहीं प्रशासनिक खामियों की वजह से आगे के दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

चार धाम यात्रा के सीमित श्रद्धालुओं की संख्या

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को पहले ही सीमित कर दिया था। सरकारी निर्देश के मुताबिक, प्रतिदिन केवल 15,000 श्रद्धालु ही बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने जा सकेंगे। जबकि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या 12,000 प्रतिदिन निर्धारित की गई है। वहीं, गंगोत्री धाम के दर्शन करने प्रतिदिन केवल 7,000 श्रद्धालु ही जा सकेंगे। जबकि यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए प्रतिदिन केवल 4,000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति मिलेगी।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने धामी

Tags: Kedarnath Dham will open on 6 MayShri Kedarnath DhamUttrakhandUttrakhand NewsUttrakhand News 2022Uttrakhand News update
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे झांसी, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Next Post

‘HDFC’ ने भी ब्याज दर में 0.30 फीसदी का किया इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Next Post

'HDFC' ने भी ब्याज दर में 0.30 फीसदी का किया इजाफा

यह भी पढ़ें

Ravidas Mehrotra

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बने लखनऊ लोकसभा प्रभारी

24/07/2023
arrested

युवती की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

13/06/2022
thieves arrested

एसटीएफ ने नौ गौ-तस्करों को किया गिरफ्तार, 150 पशु बरामद

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version