• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कई दुर्लभ योगों में इस दिन मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस दिन से चार माह के लिए श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा में सो जाते हैं। इसीलिए इसे हरिशयनी और पद्मनाभ एकादशी भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 10 जुलाई को कई प्रकार के दुर्लभ योगों में पड़ रहा है। जिससे इसका महत्व बढ़ जाता है। रवि योग, शुभ योग, शुक्ल योग, हंस योग, बुधादित्य योग आदि कई प्रकार के शुभ योग निर्मित होंगे।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी ने गुरुवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भगवान विष्णु ही प्रकृति के पालनहार हैं और उनकी कृपा से ही सृष्टि चल रही है। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। इस समयावधि में सभी धाम ब्रज में आ जाते हैं। इसलिए इस समय ब्रज की यात्रा बहुत शुभकारी होती है। देवशयनी एकादशी व्रत करने और इस दिन भगवान श्रीहरि के पद्मनाभ रूप की विधिवत पूजन से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है। देवशयनी एकादशी का व्रत रखने से सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

डॉ. तिवारी ने कहा कि स्कंद पुराण में वर्णित है कि एक राजा के राज्य में बरसात नहीं हो रही थी। सारे लोग बहुत परेशान थे और अपनी परेशानी लेकर राजा के पास पहुंचे। हर तरफ अकाल था। ऐसी दशा में राजा ने भगवान विष्णु की पूजा की। देवशयनी एकादशी का व्रत रखा। इसके फलस्वरूप भगवान विष्णु और राजा इंद्र ने बरसात की और राजा के साथ-साथ सभी लोगों के कष्ट दूर हो गए।

ज्योतिषार्य के अनुसार, देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का व्रत रखने से मन शुद्ध होता है, सभी मानसिक विकार दूर हो जाते हैं। देवशयनी एकादशी का व्रत करने से सिद्धि प्राप्त होती है। यह व्रत सभी उपद्रवों को शांत कर सुखी बनाता है और जीवन में खुशियों को भर देते हैं। एकादशी के विधिवत व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और कथा सुनने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं। इस व्रत को करने से शरीरिक कष्ट समाप्त हो जाते हैं और स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलता है और व्यक्ति निरोगी होता है। इस दिन विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा और अर्चना करना चाहिए। देवशयनी एकादशी का व्रत सब व्रतों में उत्तम है। इस व्रत के करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। यदि धनलाभ की इच्छा है तो श्रीहरि विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करें।

Tags: Devshayani Ekadashi 2022Devshayani Ekadashi datedevshayani ekadashi importanceDevshayani Ekadashi KathaDevshayani Ekadashi muhusat
Previous Post

कब है गुरु पूर्णिमा, जानें इस दिन कैसे करें पूजा-पाठ

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Next Post
Shinzo Abe

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें

poisonous liquor

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

03/08/2020
शहीद गोपाल बाबू

लद्दाख में शहीद हुआ कन्नौज का लाल, परिजनों को 50 लाख की मदद  

24/09/2020
Holika Dahan

होलाष्टक दूर करेगा से जुड़ा हर दुर्भाग्य, हर काम में दिलाएँगे सफलता

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version