• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DG जेल हेमंत लोहिया का हत्यारा यासिर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
DG Jail Hemant Lohia

DG Jail Hemant Lohia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने DG जेल हेमंत लोहिया (DG Jail Hemant Lohia) की हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। DG जेल हेमंत के लोहिया का शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। डीजी की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी यासिर की तलाशी के लिए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। वह जम्मू के कनाचक इलाके में खेतों में छिपा हुआ था। पुलिस को उसकी मौजूदगी का पता चला। जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से लोहिया की हत्या के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जम्मू ADGP मुकेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकर यासिर अहमद ही मुख्य आरोपी है। वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कोई टेरर एंगल नहीं आया है। हालांकि, टेरर लिंक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है। पुलिस ने आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए हैं। इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिख रहा है। वह पिछले 6 महीने से DG जेल हेमंत के लोहिया के घर पर काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की फोटो भी जारी कर दी हैं।

DG जेल की गला रेतकर हत्या, TRF आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पुलिस को वारदात की जगह से एक डायरी मिली है। इसमें आरोपी ने शायरियां लिखी हैं। इन शायरियों में उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का संकेत दिया। उसने एक शायरी में लिखा, ”हम डूबते हैं, डूबने दो। हम मरते हैं, तो मरने दो। पर अब कोई झूठापन मत दिखाओ।”

Tags: crime newsDG Jail Hemant LohiaJammu NewsNational news
Previous Post

प्रदेश में पांच और मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की होगी स्थापना

Next Post

आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
kidnapped

आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

गंगा दशहरा कब है? यहां देखें शुभ मुहूर्त

11/05/2025
pFizer

क्या भारत में लोग उठा सकेंगे फाइजर बायोएनटेक की कोरोना वैक्‍सीन का फायदा

03/12/2020
Suicide

सेवानिवृत्त शिक्षक ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version