• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोशीमठ भू-धसांव को लेकर धामी सरकार गंभीर, पुनर्वास प्रस्ताव के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
02/01/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) जोशीमठ शहर में हो रहे भू-धसाव व भू-स्खलन को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने परिवारों को चिन्हित करने और सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास के लिए प्रस्ताव तैयार के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।

सोमवार को सचिवालय परिसर स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर से जोशीमठ में भू-धसाव व भू-स्खलन को लेकर आपदा प्रबन्धन विभाग की जा रही कार्यवाही की अपने समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जोशीमठ शहर मुख्यतः पुराने भूस्खलन क्षेत्र के ऊपर बसा है। इस प्रकार के क्षेत्रों में जल निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने की स्थिति में जमीन में अन्दर जाने वाले पानी के साथ मिट्टी व अन्य के पानी के साथ बह जाने के कारण कई बार भू- धसावं की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि जोशीमठ शहर में 1970 के दशक से हल्का भू-धसांव हो रहा है। फरवरी-2021 में धौलीगंगा में आई बाढ़ के कारण अलकनन्दा के तट के कटाव के उपरान्त से इस समस्या ने गम्भीर स्वरूप ले लिया है। उक्त भूधसाव व भू-स्खलन का अध्ययन कर करणों का पता लगाने और उपचार के लिए संस्तुति करने के उद्देश्य से आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से जुलाई 2022 में एक विशेषज्ञ दल का गठन किया गया था।

दल में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अतिरिक्त भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान,रूड़की,केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, देहरादून तथा वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिक शामिल थें।

उक्त विशेषज्ञ दल अगस्त 16 से 20, 2022 के मध्य क्षेत्र का सर्वेक्षण कर अपनी आख्या उपलब्ध करावा दी गई है और उनके संस्तुतियों में, वर्षा व घरों से निकलने वाले पानी के निस्तारण की व्यवस्था, अलकनन्दा नदी के कटाव को नियंत्रित करने के लिये तट बंध की व्यवस्था, जोशीमठ शहर से होकर बहने वाले नालों का सुदृढीकरण / चैनेलाईजेशन और क्षेत्र की कैरिंगिंग कैपेसिटी के अनुरूप निर्माण कार्यों को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख बिंदु शामिल है।

नौनिहाल को अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  को उक्त विशेषज्ञ समिति की गई संस्तुतियों पर कार्यवाही के लिए सचिव, आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास विभाग की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2022 को एक बैठक में सभी उपयो पर कार्यवाही के लिए सिचाई विभाग को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सिंचाई विभाग की ओर से जोशीमठ शहर के स्थिरीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। ईओआई के सापेक्ष प्राप्त 06 फर्मों के प्रस्तावों में से दिनांक 31 दिसंबर 2022 को 04 फर्मों को आरएफपी बनाने के लिए अधिकृत किया गया है और इन फर्मों की ओर से उपलब्ध कराए गए तकनीकी प्रस्तावों पर 20 जनवरी को निर्णय लेकर फर्म का चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) की ओर से कहा गया है कि आवश्यकता होने पर अस्थाई सुरक्षा कार्य को किया जाए। साथ ही क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण कर भू-धसावं व भू-स्खलन के कारण असुरक्षित परिवारों को चिन्हित कर इनके सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव, अपर सचिव,आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग डॉ.आनन्द श्रीवास्ताव उपस्थित थे।

Tags: cm dhamijoshimath landslideNational newsUttarakhand News
Previous Post

इस मुस्लिम देश ने शराब को लेकर किया बड़ा फैसला, हर कोई हुआ हैरान

Next Post

UPPSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी PCS और ACF/RFO प्री परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
UPPSC 2024

UPPSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी PCS और ACF/RFO प्री परीक्षा

यह भी पढ़ें

आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला से बात ना करने का है दर्द, बोलीं- मैं उसके टच में नहीं रही

27/09/2021
cm yogi

अचानक सोसाइटी पहुंचे सीएम योगी, बच्चों ने घेरकर लगाए ‘योगी-योगी’ के नारे

27/08/2022
road accident

रोडवेज से टक्कर के बाद टूरिस्ट बस के उड़े परखच्चे, एक की मौत, 20 घायल

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version