• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार विपिन रावत के नाम रखेगी बड़ी परियोजना का नाम

Writer D by Writer D
14/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhami

Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को कनक चौक में 50 लाख की लागत से देश के पहले सीडीएस जनरल पद्म विभूषण बिपिन रावत (CDS Vipin Rawat) की प्रतिमा और स्मारक स्थल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत की स्मृति को चिरस्थायी बनाये के लिये किसी बड़ी परियोजना को उनके नाम पर रखा जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी भरपाई कभी संभव नहीं है। यह भव्य प्रतिमा और स्मारक स्थल जनरल रावत के शौर्य, अदम्य साहस और वीरता का स्मरण कराने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के सैनिकों का विशिष्ट योगदान रहा है। सैन्य सेवा हमारे लिये मात्र रोजगार का अवसर नहीं, वरन देश एवं समाज के लिये जीवन समर्पित करने का उत्कृष्ट अवसर भी है। स्व. जनरल बिपिन रावत की मातृभूमि के लिए चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और रणनीतिक कौशल से परिपूर्ण थी। जीवन के अंतिम दिन तक वे केवल और केवल देश के लिए ही जीए। उनका सेनाध्यक्ष व प्रथम सीडीएस बनना ,ये स्पष्ट दर्शाता है कि वे कितने योग्य जनरल थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने वीरता के नए नए प्रतिमान स्थापित किए। देश के साथ-साथ उत्तराखंड से भी उनका बड़ा लगाव था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। देहरादून के गुनियाल गांव में प्रदेश के शहीदों की शहादत स्मृतियों को यादगार बनाने के लिये भव्य “शौर्य स्थल” (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है। इस साल के अंत तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

शहीद सैनिकों के 23 आश्रितों को नियुक्ति: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड राज्यधीन सेवाओं में शहीद सैनिक के आश्रितों को जिलाधिकारी कार्यालय में समूह ‘ग‘ अथवा ‘घ‘ में अभी तक करीब 23 आश्रितों को नियुक्ति दी जा चुकी है। साथ ही विभिन्न युद्धों व सीमान्त झड़पों और आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं व आश्रितों को एकमुश्त दस लाख का अनुग्रह अनुदान भी अनुमन्य किया गया है।

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस दिन से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से युद्ध विधवा या युद्ध में अपंग सैनिकों को दो लाख रुपए तक की आवासीय सहायता और सैनिक विधवाओं की पुत्री व पूर्व सैनिकों की अनाथ पुत्रियों के विवाह के लिए एक लाख का अनुदान देने की भी व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी व विधायक खजान दास ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सीडीएस जनरल रावत की प्रतिमा और स्मारक स्थल का निर्माण एमडीडीए की ओर से लगभग 50 लाख की लागत से किया गया है।

कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,मेयर सुनील उनियाल गामा,जेओसी संजीव खत्री, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी, मे.ज.जी.एस. रावत, मे.ज. आनन्द सिंह रावत, जनरल विपिन रावत की दोनों पुत्रियां कृतिका, तारिणी, सेना के अधिकारी एवं जवानों के साथ बड़ी संध्या में लोग मौजूद थे।

Tags: cds vipin rawatcm dhamiUttarakhand News
Previous Post

उप्र के एक करोड़ नल से नहाया ट्विटर, हर घर जल योजना का बोलबाला

Next Post

Nikay Chunav: कल आएगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची, बनाई ये रणनीति

Writer D

Writer D

Related Posts

divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
BJP

Nikay Chunav: कल आएगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची, बनाई ये रणनीति

यह भी पढ़ें

postponed

 राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा नहीं होगी 6 सितंबर से, फिर स्थगित

27/08/2020
Sidhu

सिद्धू को बड़ा झटका, 34 साल पुराने मामले में मिली इतने साल की सजा

19/05/2022
Haryana Elections

हरियाणा में चुनाव का शोरगुल थमा, सभी दलों ने झोंकी ताकत

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version