• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
01/05/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
dhami

dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Dhami) ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा (Maa Surkanda Devi Temple Ropeway Service) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर (Maa Surkanda Devi Temple) में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाय।

सुरकंडा देवी मंदिर (Maa Surkanda Devi Temple) जाने के लिए लगभग 05 करोड़ की लागत से बने  रोपवे (Ropeway) की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता  लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा, उत्तराखंड के  राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। सुरकंडा रोपवे सेवा  शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन  कर सकेंगे।

धामी (Dhami) ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Dhami)  ने कहा कि  मां सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से  श्रद्धालुओं  को दर्शन करने में सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे (Ropeway) परियोजना  यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए प्रदूषण मुक्त यातायात का प्रमुख साधन है।

Dhami, Ropeway

राज्य सरकार द्वारा केंद्र की पर्वतमाला योजना के अंतर्गत जनपदों में विभिन्न रोपवे परियोजनाओं के निर्माण हेतु कार्यवाही की जा रही है। टिहरी जनपद में  लगभग 42 वर्ग किलोमीटर में फैली विशालकाय झील  में विभिन्न साहसिक जल क्रीड़ाओ का संचालन किया जा रहा है।  इस झील में पर्यटन से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए योजना बनाई जा रही है।

ई-ऑफिस प्रणाली को और मजबूत किया जाए : सीएम धामी

मुख्यमंत्री (Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। 2025 में जब हम उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे, उस समय उत्तराखंड हा क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा। चारधाम यात्रा में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य में श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं।

Dhami, Ropeway

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मां सुरकंडा के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है

इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार, किशोर उपाध्याय,  सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी नमामि बंसल आदि उपस्थित थे।

सीएम धामी ने मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

Tags: Chief Minister DhamiChief Minister Pushkar Singh DhamiCM Pushkar DhamiUttrakhandUttrakhand NewsUttrakhand News 2022Uttrakhand News update
Previous Post

भारतीय भाषाओं के न्यायिक सम्मान का यही सही वक्त

Next Post

यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

कोरोना से मौत

मध्य प्रदेश : खाद्य अधिकारी की कोरोना से मौत, SGPGI में चल रहा था इलाज

07/09/2020
kuldeep 24

उन्नाव : सीबीआई के गवाह को मिली धमकी, माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर आरोप

24/11/2020
SRH

SRH की हार के बाद खलील अहमद ने ऐसे लगाया एमएस धोनी को गले

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version