• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे… बागेश्वर धाम के पंडित ने दी नसीहत

Writer D by Writer D
31/01/2026
in उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) एक बार फिर अपने बेबाक और प्रेरणादायी संबोधन को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को बांदा के खुरहंड पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समाज को आत्मचिंतन और एकता का एक बड़ा मंत्र दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की उन्नति और ‘हिंदू राष्ट्र’ की संकल्पना केवल नारों या विरोध से नहीं, बल्कि समाज के आंतरिक सुधार और सद्भाव से ही संभव है।

भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर आयोजित सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने पहुंचे शास्त्री जी (Dhirendra Shastri) ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा- हिंदू मेरी एक बात नोट कर लें, मुसलमानों को गालियां देकर हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। हमें पहले अपने भीतर की कुरीतियों और कमियों को दूर करना होगा।

उन्होंने सामाजिक भेदभाव पर कड़ा प्रहार करते हुए नारा दिया। बोले- जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। उनका मानना है कि जब तक समाज जातियों में बंटा रहेगा, तब तक अखंडता का सपना अधूरा है।

पारिवारिक मूल्यों और धैर्य की सीख

संबोधन के दौरान उन्होंने (Dhirendra Shastri) वैवाहिक और पारिवारिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। अन्य समुदायों की तुलना में सनातन धर्म की वैवाहिक परंपराओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां विवाह एक जन्म-जन्मांतर का बंधन है। उन्होंने धैर्य के महत्व को समझाते हुए कहा कि मर्यादा और कानून के दायरे में रहना ही सबके हित में है। उन्होंने कहा- कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे।

आस्था में अटूट विश्वास जरूरी

धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने भक्तों को भक्ति का सही मार्ग दिखाते हुए कहा कि भगवान पर भरोसा कभी आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग संकट आने पर अलग-अलग जगहों पर भटकने लगते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि हनुमान जी की कृपा नहीं हो रही। कहा- परमात्मा पर पूर्ण भरोसा रखो। कभी चादर चढ़ाने, तो कभी कैंडल जलाने के बजाय अपनी मूल जड़ों और इष्ट देव पर अडिग विश्वास रखें। अगर आप सच में भगवान पर सब कुछ छोड़ देंगे, तो वह आपका भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे।

Tags: Dhirendra Shastri
Previous Post

लखनऊ में प्रवेश करते ही मिलेगी सनातन की झलक, जानें योगी सरकार का प्लान

Next Post

केदारनाथ धाम में रील संस्कृति पर ब्रेक, मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

Writer D

Writer D

Related Posts

A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान, सकुशल बचाया

18/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

18/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले सैफई सिंडिकेट तक सीमित था प्रदेश का विकास : मुख्यमंत्री

18/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

वर्षा से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करें, राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो : उप मुख्यमंत्री

18/08/2026
Saraswati Shishu Mandir
उत्तर प्रदेश

भूकंपरोधी तकनीक से बनेगा सरस्वती शिशु मंदिर का नवीन भवन, भूमि पूजन कर रखी गयी आधारशिला

18/08/2026
Next Post
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में रील संस्कृति पर ब्रेक, मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

यह भी पढ़ें

cracking fingures

अगर आप भी चटकाते हैं उंगलियां? हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार

21/08/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

27/01/2026
Mithun Chakraborty

मसूरी में शूटिंग कर रहे मिथुन की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद हालत में सुधार

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version