• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम मिलावटखोरी के शिकार, काफिले की 19 गाड़ियों में भरा गया पानी वाला डीजल

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Diesel mixed with water was filled in the vehicles of CM Mohan Yadav's convoy

Diesel mixed with water was filled in the vehicles of CM Mohan Yadav's convoy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रतलाम: मध्य-प्रदेश के रतलाम में पेट्रोल पंप पर ईंधन में मिलावट का मामला उस समय सामने आया, जब सीएम डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के काफिले की 19 कारें अचानक एक के बाद एक बंद हो गईं। जिसके बाद जांच में सामने आया कि जो गाड़ियां बंद पड़ी, उनमें डीजल के साथ पानी मिला हुआ था। वहीं, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को ही सील कर दिया है। जहां मिलावटी ईंधन भरा गया।

जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान सीएम के काफिले की 19 कारें गुरुवार रात करीब 10 बजे रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची थीं। लेकिन, डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां कुछ दूरी पर जाकर ही बंद होने लगी। कारों के इस तरह से बंद पड़ने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारी व अन्य लोग कारों को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में सामने आया कि जिन गाड़ियों में 20 लीटर डीजल भरा गया था, उनमें से लगभग 10 लीटर पानी निकला। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने भी 200 लीटर डीजल भरवाया था, जो थोड़ी दूरी पर ही बंद हो गया। जब भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया गया तो उन्होंने आशंका जतायी कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव हुआ हो सकता है।

संबंधित पेट्रोल पंप शक्ति फ्यूल्स, इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घटना पर एक्शन लेते हुए रात में ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। वहीं, इंदौर से नई गाड़ियां बुलवायी गईं। ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले एमपी राइज कॉन्क्लेव में कोई बाधा न आए।

Tags: madhya pradesh newsNational news
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सीएम योगी करेंगे कई योजनाओं का शुभारंभ

Next Post

ताश के पत्ते की तरह ढह गई 13.96 करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Water tank constructed at a cost of Rs 13.96 crore collapsed

ताश के पत्ते की तरह ढह गई 13.96 करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, तीन घायल

यह भी पढ़ें

Lord Shiv

सपने में भोलेनाथ से जुड़ी इन चीजों के दिखने का हैं अपना महत्व, जानें इसके बारे में

22/09/2025
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर किया नमन

28/05/2024
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी लाड़ली की क्यूट तस्वीर, बेटी की रक्षा करते दिखे ये

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version