• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर: सीएम शर्मा

Writer D by Writer D
10/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में शुरूआत से ही कथनी और करनी में अंतर रहा है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने 70 साल देश पर राज कर जनता को भ्रमित किया। इस दौरान कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, लूट और झूठ का काम किया तथा व्यक्ति को जाति में बांटकर वोट की राजनीति की।

शर्मा (CM Sharma)  बुधवार को लोकसभा चुनाव के रण में दौसा के सिकराय तथा जयपुर ग्रामीण के आंधी में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब परिवार से निकलकर आए हैं। वे गरीब की व्यथा, किसान एवं मजदूर की हालत को भली भांति जानते हैं। इसलिए वे गरीब, महिला, युवा तथा किसान के हितों को प्राथमिकता मानते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं। उनका मानना है ‘न खाऊंगा और ना खाने दूंगा’।

मुख्यमंत्री (CM Sharma) ने कहा कि पूर्वी राजस्थान की जनता पहले पानी की कमी से परेशान थी। हम इस परेशानी को समझकर ईआरसीपी के द्वारा पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों में पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ईआरसीपी के माध्यम से इन जिलों में पेयजल के साथ दो लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई भी होगी, साथ ही इन क्षेत्रों के बड़े बांधों के साथ छोटे बांधों को भी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार द्वारा ईआरसीपी पर अटकाने, लटकाने तथा भटकाने का काम किया गया। कांग्रेस ने जनता से धोखा कर झूठे वादे किए। पिछली सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त राशि का उपयोग नहीं किया गया तथा योजना के तहत हुए कार्यों में भरपूर भ्रष्टाचार भी किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।

शर्मा (CM Sharma)  ने कहा कि किसान भरपूर मेहनत कर अपने बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कर पाते हैं, लेकिन गत सरकार में लगातार पेपर लीक के प्रकरणों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। इसको रोकने के लिए हमारी सरकार के गठन के तुरंत बाद ही एसआईटी का गठन किया गया तथा एसआईटी ने इन प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई कर 85 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले बड़े से बड़े व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान शांति, सद्भावना का प्रदेश रहा है। गैंगवार सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

सीएम धामी ने भेदा लक्ष्य ‘400 पार’, मोदी का प्रणाम कर मांगा जनसमर्थन

मुख्यमंत्री (CM Sharma) ने कहा कि पहले राजस्थान में पेट्रोल तथा डीजल की दरें हर जिले में अलग-अलग थी। इससे आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। हमने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की तथा राज्य में पेट्रोल-डीजल की दरों में विसंगति को दूर कर जनता से किए वादे को पूरा किया है। इस विसंगति को दूर करने वाला राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है। शर्मा ने कहा कि गरीब महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेण्डर, किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये, गेहूं की एमएसपी 125 रुपये बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी कर 1150 रुपये करने जैसे निर्णय हमारी सरकार ने लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनने के केवल 90 दिनों में ही संकल्प पत्र में किए 45 प्रतिशत वादे पूर्ण कर दिए हैं। हम संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करेंगे।

शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 की तरह इस बार भी राजस्थान में भाजपा 25 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने दौसा की जनता से हर बूथ पर कमल का फूल खिलाने तथा भाजपा के दौसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा व जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmajaipur newsLok Sabha Elections 2204National newsrajasthan news
Previous Post

सीएम धामी ने भेदा लक्ष्य ‘400 पार’, मोदी का प्रणाम कर मांगा जनसमर्थन

Next Post

तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
Next Post
Four children drowned in the pond

तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबकर मौत

यह भी पढ़ें

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

यूपी में किसान आंदोलन खत्म कराएं डीएम और एसपी : सीएम योगी

28/01/2021
हत्यारोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद : टाइपिस्ट हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

04/09/2020
CM Yogi

तबादला प्रक्रिया की अनदेखी को लेकर योगी सरकार सख्त, 26 जिलों के BSA को नोटिस

17/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version