• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय मदद पहुँचाने, संक्रमण रोकने और सुचारू टीकाकरण के लिए डिजिटल समाधानों की तारीफ करते हुये आज कहा कि डिजिटल इंडिया से समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से संवाद के दौरान श्री मोदी ने कहा “कोरोना काल में डिजिटल इंडिया अभियान देश के कितना काम आया है, यह हम सभी ने देखा है। जिस समय बड़े-बड़े समृद्ध देश लॉकडाउन के कारण अपने नागरिकों को सहायता राशि नहीं भेज पा रहे थे, भारत हजारों करोड़ रुपये, सीधे लोगों के बैंक खातों में भेज रहा था। कोरोना काल में जो डिजिटल समधान भारत ने तैयार किए हैं उनकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।”

उन्होंने कहा कि कॉनटैक्ट ट्रेसिंग के लिए दुनिया के सबसे बड़े ऐप में से एक आरोग्य सेतु से संक्रमण को रोकने में बहुत मदद मिली है। टीकाकरण के लिए भारत के कोविन ऐप में भी अनेक देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए ऐसा निगरानी माध्यम होना हमारी तकनीकी कुशलता का प्रमाण है।

देश में GST लागू हुए चार साल पूरे, जानिए क्या बढ़ी देश की कमाई? 

प्रधानमंत्री ने कहा “डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत। डिजिटल इंडिया यानि तेज़ी से लाभ, पूरा लाभ। डिजिटल इंडिया यानि मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिम गवर्नेंस।”

श्री मोदी ने कहा कि देश में आज एक तरफ इनोवेशन का जुनून है तो दूसरी तरफ उन को तेजी से अपनाने का जज़्बा भी है। इसलिए, डिजिटल इंडिया भारत का संकल्प, आत्मनिर्भर भारत की साधना और 21वीं सदी में सशक्त होते भारत का जयघोष है। ड्राइविंग लाइसेंस हो, जन्म प्रमाणपत्र हो, बिजली का बिल भरना हो, पानी का बिल भरना हो, आयकर रिटर्न भरना हो – इस तरह के अनेक कामों के लिए अब प्रक्रियाएं डिजिटल इंडिया की मदद से बहुत आसान, बहुत तेज हुई हैं। गाँवों में भी लोग घर के पास सीएससी केंद्रों से ये काम करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया से सबको अवसर और समान सुविधा मिली है। इससे सबकी भागीदारी सुनिश्चित हुई है और सरकारी तंत्र तक सबकी पहुँच बनी है। इससे पारदर्शी, भेदभाव रहित व्यवस्था बनी है और भ्रष्टाचार पर चोट हुई है।

एयर मार्शल विवेक राम बने वायुसेना के नए वाइस चीफ, संभाला कार्यभार

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के जीवन में भी डिजिटल लेनदेन से अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये सीधे बैंक अकाउंट में जमा किये गये हैं। डिजिटल इंडिया ने ‘एक राष्ट्र, एक एमएसपी’ की भावना को भी साकार किया है।

उन्होंने कहा कि यह दशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमताओं और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी को बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है।

Tags: #Digital India6 years of digital indiaNational newspm modi on digital india
Previous Post

करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 30 साल, शेयर किया वीडियो

Next Post

अपने जन्मदिन पर अखिलेश बोले- ‘जो सबसे आखिरी वैक्सीन बचेगी, वो लगवाऊंगा मैं’

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अपने जन्मदिन पर अखिलेश बोले- 'जो सबसे आखिरी वैक्सीन बचेगी, वो लगवाऊंगा मैं'

यह भी पढ़ें

cm dhami

महिलाओं और बच्चों के प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाएं: सीएम धामी

12/07/2023
AK Sharma

प्रत्येक शिकायत का समाधान “मिशन मोड” पर किया जाए: एके शर्मा

04/10/2025

चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पहुंचे वाराणसी

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version