• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्विजय की मोदी से राममंदिर कार्यक्रम को टालने की अपील, बतायीं ये खास वजह

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राममंदिर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव समेत भाजपा के अन्य नेताओं के कोरोना संक्रमित होने का वास्ता देते ‘अशुभ’ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन टालने की एक बार फिर अपील की है।

श्री सिंह ने सोमवार को कई ट्वीट किये जिनमें अशुभ घड़ी में राममंदिर के भूमिपूजन और भाजपा नेताओं के कोरोना संक्रमित होने का हवाला देकर इसे टालने का उल्लेख है।

उन्होंने कहा, “ सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा 1- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव, 2-उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास, 3- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में, 4- देश के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में, 5- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में तथा 6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में।”

४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।
५- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में
६- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020


उन्होंने आगे लिखा, “ पांच अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया , यानी मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व।”

५ अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया।यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020

श्री सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए। मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मिता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।”

मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020

सांसद ने अन्य ट्वीटों में लिखा, “ इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटीन नहीं होना चाहिए ? क्या क्वारंटीन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है ? प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटीन की समय सीमा 14 दिन की है।”

इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को कोरोनटाइन नहीं होना चाहिए? क्या कोरोनटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? कोरोनटाइन की समय सीमा १४ दिवस की है।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020

उन्हाेंने कहा, “ अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव। भारत के गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव। मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी, आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं।”

अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव भारत के गृहमंत्री कोरोना पोजिटिव।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020

मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 3, 2020

Tags: ayodhyaram mandirराममंदिर
Previous Post

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं : मोदी

Next Post

भारत में Oxford के कोरोना वैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के मानव परीक्षण पर DCGI की मुहर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन

भारत में Oxford के कोरोना वैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के मानव परीक्षण पर DCGI की मुहर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

08/01/2023
srdha kapoor

बर्थडे पर श्रद्धा कपूर ने पेस्टल ग्रीन कलर लहंगे में बिखेरे जलवे

03/03/2022
Durga Puja accident

दुर्गा पूजा पंडाल हादसाः मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात

06/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version