• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान बचाने की लड़ाई मिल कर लड़नी पड़ेगी: डिंपल

Writer D by Writer D
25/04/2024
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
Dimple Yadav

Dimple Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिपंल यादव (Dimple Yadav) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संविधान बदलने के प्रयास को एकजुटता के साथ विफल किया जा सकता है।

गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन के नामांकन के मौके पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्रीमती यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव में हम सबको एक होना पड़ेगा। पूरे जोश और होश के साथ यह चुनाव लड़ना पड़ेगा। भाजपा के सफाये के साथ ही संविधान को बचाया जा सकता है।

उन्नाव में चौथे चरण के चुनाव में 13 मई को वोट डाले जायेंगे। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने रोड शो निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्नू के समर्थन मे मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने रोड शो से पहले जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने शहर में रामलीला मैदान से रोड शो शुरू किया जो कलेक्ट्रेट जाकर समाप्त हुआ।

इस दौरान सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पिछले 10 सालो मे भाजपा सरकार ने देश का वातावरण खराब किया है। रोजगार और नौकरी के मामले मे यह सरकार जीरो रही है। उन्होंने कहा “ हम सभी जानते हैं कि 2024 का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वर्तमान में देश के जो हालात है, जिन परिस्थितियो मे है वो अच्छे नहीं है। पिछले 10 सालो में देश का वातावरण बिगड़ा है। आज चाहे हमारा युवा वर्ग हो, हमारे किसान हों, या माता बहनें हों। सब अपने आप को पिछड़ा समझ रहे हैं। क्योंकि जिस विकास कार्य का वचन दिया गया था पिछले 10 साल की सरकार ने कुछ नहीं किया है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश युवाओं का प्रदेश हैं। लेकिन रोजगार और नौकरी के मामले मे जीरो है। भाजपा सरकार जीरो टॉरलेन्स की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। युवाओं को भी मायूस करने का काम इस सरकार ने किया है। सरकार भर्ती निकालती है लेकिन बाद में निरस्त कर दी जाती है। यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। इन्हीं सब कमियों के चलते यह सरकार डगमगायेगी।

श्रीमती यादव (Dimple Yadav)  रोड शो करने हेलीकॉप्टर से अकरमपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंची थी। यहां से वह सीधे वकीलों के रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर पहले से मौजूद हजारों की संख्या मे मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आप लोग चाहेंगे तो सरकार बदल जाएगी। अच्छे दिन और 15 लाख रुपए खाते मे आने का दावा करने वाली सरकार ने आज उन्हीं लोगों को बर्बाद करने का काम किया है। रात के समय किसान आवारा जानवरों को ताक रहे है, और उनके खेतों के फसलों को नष्ट कर रहे हैं। हमारा युवा फौज की नौकरी करता था। देश की सेवा करता था लेकिन इस सरकार ने अग्नि वीर लाकर के हमारे युवाओं को भी मायूस करने का काम किया है।

Tags: Dimple yadavlok sabha elections 2024unnao newsup news
Previous Post

सबसे बड़ी हार का रिकार्ड बनायेगी भाजपा: अखिलेश यादव

Next Post

चंद्रशेखर से सावधान रहने की जरुरत: आकाश आनंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
Akash Anand

चंद्रशेखर से सावधान रहने की जरुरत: आकाश आनंद

यह भी पढ़ें

Baisakhi

बैसाखी कब है, जानें इसका धार्मिक महत्व

13/04/2025
ITBP

ITBP में जीडी कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट कमांडो की बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

13/11/2023
wheat

यूपी में एक अप्रैल से एमएसपी पर शुरू होगी गेंहू खरीद

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version