• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोबारा राज्यमंत्री बन दिनेश खटीक ने रचा इतिहास 

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Dinesh Khatik

Dinesh Khatik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। महाभारतकालीन नगरी हस्तिनापुर से दोबारा विधायक चुने गए दिनेश खटीक (Dinesh Khatik ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हस्तिनापुर से लगातार दो बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने प्रदेश में दोबारा मंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। चर्चित दलित चेहरे के रूप में दिनेश खटीक की पहचान के कारण उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए दिनेश खटीक का परिवार तीन पीढ़ियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। इसी का फायदा 2017 के विधानसभा चुनाव में दिनेश को मिला था और वे पहली बार विधायक चुने गए थे। योगी-1 सरकार में दिनेश खटीक को राज्यमंत्री बनाया गया। दिनेश खटीक के पिता देवेंद्र कुमार, माता सरोज देवी, पत्नी आरती, बेटा प्रांजल, बेटी आराध्या है।

दिनेश ने 1994 में फलावदा में आरएसएस के खंड कार्यवाह का दायित्व निभाया। 2006 में विहिप और बजरंग दल में कार्य किया। 2007 में भाजपा के जिला मंत्री, 2020 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, 2013 में भाजपा के जिला महामंत्री का दायित्व संभाला। 2017 में हस्तिनापुर से विधायक चुने गए। इसके बाद 2022 में दोबारा विधायक चुने गए।

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

दिनेश खटीक की पहचान भाजपा में युवा दलित चेहरे के रूप में है। हस्तिनापुर सुरक्षित सीट पर दिनेश ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को मात दी थी तो 2022 में सपा प्रत्याशी के रूप में योगेश वर्मा को करारी शिकस्त दी। इसी का इनाम दिनेश को योगी-2 सरकार में मंत्री के रूप में मिला। संघ परिवार से निकटता भी दिनेश के उत्थान में सहायक बनी। हस्तिनापुर विधानसभा सीट इस समय बिजनौर संसदीय क्षेत्र में आती है।

हस्तिनापुर में बनाए कई रिकॉर्ड

हस्तिनापुर विस सीट पर जीत हासिल करने वाली पार्टी की ही प्रदेश में सरकार बनती है। 2017 के बाद 2022 में भी यह मिथक कायम रहा और उप्र में भाजपा की सरकार बनी। साथ ही इस सीट से लंबे समय बाद लगातार कोई विधायक चुनाव जीता है। दिनेश खटीक ने 2017 और 2022 में लगातार हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता।

Tags: Lucknow Newsup politicalyogi 2.0
Previous Post

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

Next Post

कैबिनेट मंत्री के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Next Post

कैबिनेट मंत्री के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

यह भी पढ़ें

Mayawati

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कानपुर में दंगा भड़कना दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती

04/06/2022
Radha Ashtami

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

31/08/2025
Rashmika_Mandanna_Shahid_Kapoor_Jersey

आखिर क्यों राश्मिका मंदाना ने ठुकरा दी थी शाहिद कपूर की जर्सी

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version