• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना का डायरेक्ट कनेक्शन, हमलावर हाशिम मूसा पर बड़ा खुलासा

Writer D by Writer D
29/04/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले (Pahalgam Attack) को लेकर खुफिया एजेंसी को बड़ी जानकारी मिली है । आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से सीधा संबंध है । खुफिया एजेंसी का कहना है कि मूसा आतंकवादी बनने से पहले पाकिस्तान सेना में पैरा कमांडो रह चुका है ।

सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा ही पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) का सरगना है । मूसा ने स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर पहलगाम घटना को अंजाम दिया ।

मूसा को लश्कर ने भेजा था पहलगाम

सूत्रों का कहना है कि हाशिम मूसा को लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेंड कर हमले के लिए कश्मीर भेजा था । मूसा यहां पर 3 स्थानीय आतंकवादियों के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया ।

वारदात को अंजाम देने के लिए मूसा और उसके साथियों ने आर्मी की ड्रेस पहन रखी थी, जिससे किसी को शक न हो । वहीं जम्मू कश्मीर में माहौल को तनावपूर्ण बनाने के लिए पर्यटकों पर हमला किया गया ।

घाटी में पहली बार पर्यटकों पर इतना बड़ा आतंकी हमला किया गया था । सूत्रों का कहना है मूसा का आईएसआई से सीधा कनेक्शन है और उसी के इशारे पर वो लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ ।

मूसा पहले भी कई आतंकी वारदातों में शामिल रह चुका है । मूसा की कोवर्ट ऑपरेशन में ट्रेनिंग है । कहा जा रहा है कि भारतीय सेना की पहली कोशिश मूसा को मिट्टी में मिलाने की है ।

मुनीर ने करवाया पहलगाम में हमला

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने बड़ा दावा किया है । आदिल के मुताबिक मुनीर के कहने पर ही पहलगाम में हमला किया गया ।

आदिल ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि मुनीर 5 साल का कार्यकाल चाहते हैं, जिसके कारण उन्होंने भारत के खिलाफ तनाव पैदा कर दिया है ।

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

दरअसल, पहलगाम हमले से तीन दिन पहले मुनीर ने एक भाषण दिया था । इस भाषण में मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला था । यही वजह है कि पहलगाम में आतंकी घटना के लिए सीधे मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है ।

Tags: crime newsNational newspahalgam attackShrinagar news
Previous Post

कश्मीर घाटी में बड़े आतंकी हमले की आशंका, सरकार ने 48 रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल किए बंद

Next Post

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post
Khawaja Asif

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन

यह भी पढ़ें

Potato Ice Cube

इन टुकड़ो के इस्तेमाल से आएगा फेस में निखार

04/09/2025
CM Dhami

हरियाणा में 41 फीसदी सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं: धामी

23/09/2024
BHU

BHU शुरू करेगा चार वर्षीय यूजी कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version