• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर दिव्यांग भांजी से करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक मामा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। भूत-प्रेत उतारने की बात कर एक तांत्रिक रिश्ते की भांजी के साथ दुष्कर्म करता रहा। 15 वर्षीय किशोरी के माता-पिता मूक-बधिर हैं। किशोरी ने अपने माता-‌पिता को यह समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह समझ नहीं पाए। बुआ की लड़की को बताने पर वारदात का राज खुला। परिजनों ने मामले की शिकायत गाजीपुर थाना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी 49 वर्षीय मामा को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी किशोरी की चाची का सगा भाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, तीन बहन भाई और अन्य सदस्य हैं। पीड़िता पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा के अलावा उसके माता-पिता व बाकी बहन-भाई मूक-बधिर हैं। पिछले साल दीपावली पर किशोरी की तबीयत कुछ खराब हुई, उसे बोलने में दिक्कत हो रही थी।

CM योगी ने गोरखपुर में किया स्वास्थ्य सुविधाओं का निरिक्षण

यह देखकर उसके माता-पिता बुरी तरह डर गए। इत्तेफाक से खुद को तांत्रिक बताने वाला चाची का भाई भी घर पर आया हुआ था। उसने किशोरी को देखने के बाद उस पर भूत-प्रेत का साया बताया। यह कहकर आरोपी घर पर इलाज करने की बात की। किशोरी के माता-पिता गाजीपुर उसे आरोपी के घर ले गए। वहां आरोपी ने दूसरे कमरे में लेकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

अक्सर अब आरोपी किशोरी को बुलाने लगा। आखिरी बार किशोरी अपनी बुआ की लड़की के साथ आरोपी के घर पहुंची। किशोरी ने बुआ की लड़की से कहा कि वह उसके साथ न आए क्योंकि मामा उसके साथ गलत काम करता है। बुआ की लड़की ने सारी बात घर आकर परिवार को बताई।

हर नागरिक का जीवन कीमती, किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए : योगी

किशोरी ने पहले भी अपने माता-पिता को मामा की बात बताने का प्रयास किया था, लेकिन वह समझ नहीं पाए। परिवार की शिकायत पर अब शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsrape
Previous Post

दमदार फीचर्स के साथ शाओमी अब लॉन्च करेगा फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफ़ोन

Next Post

मानवता हुई तार-तार: कचरा गाड़ी में शव रखकर पहुंचाया शमशान घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

05/08/2026
Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
SP MLA staging a sit-in protest
Main Slider

यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

05/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Next Post
dead body in garbage cart

मानवता हुई तार-तार: कचरा गाड़ी में शव रखकर पहुंचाया शमशान घाट

यह भी पढ़ें

UP Board

प्रयागराज की महक बनीं यूपी बोर्ड बारहवीं की टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

25/04/2025
Maha Kumbh

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

06/06/2026
चेन्नई टेस्ट Chennai Test

चेन्नई टेस्ट : भारत की पूरी टीम पहली पारी में 329 पर ऑल आउट

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version