• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“डीएम खीरी की पाठशाला” से बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

Writer D by Writer D
19/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
DM Durga Shakti Nagpal

DM Durga Shakti Nagpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: डबल इंजन सरकार के विजन “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” को हर बेटी तक पहुंचाने के लिए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले की हर बेटी के जीवन में शिक्षा की रोशनी फैलाने के लिए “डीएम खीरी की पाठशाला” का शुभारंभ किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल (DM Durga Shakti Nagpal) व जनप्रतिनिधियों द्वारा सोमवार को परिषदीय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 9,000 छात्राओं को “विद्यादायिनी पोटली” सौंपी गई। पोटली में बेटियों को व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर व डस्टर आदि उपहार प्रदान किए गए।

हर बेटी तक “विद्यादायिनी पोटली” पहुंचाने का संकल्प-

जिलाधिकारी (DM Durga Shakti Nagpal) ने बताया कि “डीएम खीरी की पाठशाला” का उद्​देश्य जिले की बेटियों की पढ़ाई सिर्फ स्कूल तक सीमित न रहकर घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना है। इस पहल से बेटियों को स्कूल के साथ घर पर भी पढ़ाई के लिए सुविधा तथा बेहतर माहौल मिलेगा। वे अपनी छोटी-सी पाठशाला घर में ही स्थापित कर सकेंगी। इसके जरिये वह अपनी पढ़ाई तो करेंगी ही, साथ में अपने आस-पास और परिवार में शिक्षा के माहौल के जरिये लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अनोखी पहल के तहत पहले चरण में 9 हजार बेटियों को “विद्यादायिनी पोटली” सौंपी गई है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इसे हर बेटी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है, ताकि डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर शत प्रतिशत पूरा किया जा सके। 

19.80 लाख से तैयार हुईं विद्यादायिनी पोटली-

“डीएम खीरी की पाठशाला” के तहत पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों की 6,798 टॉपर बेटियों, वाल ऑफ ड्रीम्स में चयनित 51 बेटियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 2,151 बेटियों को “विद्यादायिनी पोटली” उपलब्ध कराई गई है। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7 व 8 की दो-दो टॉपर बेटियों को पोटली उपलब्ध कराई गई है। ये 9 हजार पोटली 19 लाख 80 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई हैं। इस पोटली को डबल इंजन सरकार के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” विजन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर में सोमवार को आयोजित मेगा इवेंट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल (DM Durga Shakti Nagpal) तथा विधायक सदर योगेश वर्मा ने ये पोटलियां छात्राओं में वितरित कीं।

डीएम (DM Durga Shakti Nagpal) ने कहा कि जब बेटियां घर में भी पढ़ाई करेंगी, तब उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होगी। शिक्षा के जरिए वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज में नई रोशनी भी बिखेरेंगी। विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि डीएम की दूरदर्शिता और सक्रिय पहल ने बेटियों की पढ़ाई को नई उड़ान दी है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने हर छात्रा के घर में ज्ञान का दीप जलाने का अवसर दिया है।

‘वाल ऑफ ड्रीम्स’ में सजे बेटियों के सपने-

मेगा इवेंट में ‘वाल ऑफ ड्रीम्स’ का निर्माण किया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना। परिषदीय विद्यालय की बेटियों ने अपनी कल्पना व रचनात्मकता का बखूबी प्रदर्शन करते हुए अपने भविष्य के सपनों को रंग-बिरंगे पोस्टरों पर उतारा। प्रशासन ने इनमें से चुनिंदा पोस्टरों को ‘वाल ऑफ ड्रीम्स’ में स्थान दिया।

जनप्रतिनिधियों ने भी वितरित की “विद्यादायिनी पोटली”-

मेगा इवेंट में जनप्रतिनिधियों ने भी परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बेटियों को “विद्यादायिनी पोटली” प्रदान की। पोटली पाकर बेटियों के चेहरे पर खुशी व उत्साह की लहर देखी गई। पोटली वितरित करने वालों में विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’, विधायक योगेश वर्मा, विधायक शशांक वर्मा (निघासन), विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रोमी साहनी (पलिया) शामिल रहे।

Tags: DM Durga Shakti Nagpal
Previous Post

UCC का एक साल: ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

Next Post

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Green Hydrogen

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

school closed

कपकपाती ठंड में कल से खुलेंगे स्कूल, जानें क्लासेज शुरू होना का टाइम

14/01/2024

यूपी में कोरोना के 18 हजार से अधिक नये मामले आये

20/01/2022
UGC NET Admit Card Released

DSSSB ने जारी किये एडमिट कार्ड, जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version