• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम नेहा शर्मा के कड़े तेवर, सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

Writer D by Writer D
18/06/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम नेहा शर्मा (Neha Sharma) के तेवर कड़े रहे। उन्होंने आम लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर संकेत दिया। डीएम ने हलधरमऊ ब्लाॅक के चकसेनिया के ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) रविनंदन व लेखपाल जयप्रकाश को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो और मौके पर की गई कार्रवाई की वीडियोग्राफी करें।

ग्राम चकसेनिया के वंशीलाल ने डीएम नेहा शर्मा (Neha Sharma) को बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र एवं परिवार रजिस्टर नकल के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम (Neha Sharma) ने वंशीलाल को तत्काल मृत्यु प्रमाणपत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी रविनंदन को निलंबित करने के डीपीआरओ को निर्देश दिए। डीपीआरओ लालजी दूबे ने सचिव को निलंबित कर दिया।

कमिश्नर आवास के पास तीन बोरियों में मिले युवक का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

वहीं लेखपाल जयप्रकाश को पूर्व में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने डीएम (Neha Sharma) को बताया कि लेखपाल के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर लेखपाल जयप्रकाश को भी डीएम (Neha Sharma) ने निलंबित कर दिया। उन्होंने 106 मामलों की सुनवाई की। इसमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल, सीओ करनैलगंज नवीना शुक्ला, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नरायन, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।

Tags: dm neha sharmagonda newssampoorna samadhan diwasup news
Previous Post

कमिश्नर आवास के पास तीन बोरियों में मिले युवक का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस को दिया जाएगा, संस्कृति मंत्रालय ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Geeta Press

2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस को दिया जाएगा, संस्कृति मंत्रालय ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

Hyderabadi Dum Veg Biryani

ईद पर बनाए हैदराबादी दम वेज बिरयानी, स्वाद बना देगा दीवाना

10/04/2024
डॉक्टर ने बेच दिया नवजात

शर्मनाक करतूत : डिलीवरी फीस ना भर पाने के कारण मां-बाप से छीनकर डॉक्टर ने बेच दिया नवजात

01/09/2020
AK Sharma

सभी मुख्य अभियंता सतर्क रहें, गांवों की विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

17/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version