• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रशासन का लक्ष्यः हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम

Writer D by Writer D
17/05/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Bansal

DM Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत गर्मियों में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशों पर गठित समिति द्वारा कंट्रोल रूम को मिलने वाली पेयजल की हर शिकायत और समस्या का त्वरित समाधान कर जनमानस को राहत दी जा रही है। जिले में संचालित कंट्रोल को विभिन्न माध्यमों से अब तक पेयजलापूर्ति बाधित होने की 62 शिकायतें मिली, जिसमें से 54 शिकायतों का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) स्वयं पेयजल शिकायतों की समीक्षा कर रहे है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि पेयजल समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण जारी रखें और ग्रीष्म काल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल आपूर्ति बाधित होने वाली अवधि में प्रत्येक घर तक टैंकर से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाए। कंट्रोल रूम में तैनात जल संस्थान एवं जल निगम के सक्षम अधिकारी पेयजल की शिकायत मिलने पर यथाशीघ्र उसका समाधान करें।

देहरादून के चमन विहार, आशीर्वाद एन्क्लेव, इंजीनियर्स एन्क्लेव, व्योमप्रस्थ, जीएमएस रोड़ में कुछ घरों में पानी का लो प्रेशर की शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। साथ ही पेयजल लाइन से प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय नियमित सप्लाई जारी है। इंजीनियर्स एन्क्लेव में यूपीसीएल और गेल गैस द्वारा खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी मरम्मत कराके जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।

सुभाष नगर में नलकूप में 13 मई को तकनीकी खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा नलकूप की मोटर बदली गई। इससे पानी का डिस्चार्ज कम होने पर प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की गई। 16 मई की शाम को यहां पर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर समस्या का निस्तारण कर दिया गया है। इंदिरापुरम में विभागीय पेयजल लाइन 14 मई को क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए पेयजल लाइन की मरम्मत की गई और 15 मई को पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। हरिद्वार बाईपास रोड पर ‘‘पानी की बरबादी’’ समाचार शीर्ष का संज्ञान लेते हुए यहां पर मौका मुआयना किया गया। यहां पर 08 इंच व्यास की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त मिली। जिसकी मरम्मत कर दी गई है।

गोकुलधाम निवासी पूजा रावत और महेंद्र रावत ने 11 मई को पेयजल की शिकायत कंट्रोल रूम को मिलने पर टीम द्वारा उसी दिवस पर पेयजल आपूर्ति को सुचारू कराके समस्या का समाधान किया गया। इसी प्रकार कंट्रोल रूम को अभी तक विभिन्न माध्यमों से 62 शिकायतें मिली है जिसमें से 54 शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। जबकि शेष 08 समस्याओं पर वैकल्पिक व्यवस्था के साथ समाधान की कार्रवाई गतिमान है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी करते हुए सभी ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Tags: DM Savin Bansal
Previous Post

अव्यवस्था जब आला अधिकारियों को दिख रही है, तो आपके जेई से लेकर एसई तक का क्या काम: डीएम

Next Post

सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी

14/03/2024
josh hazlewood

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले खेलने को मिलेंगे कई मैच : जोश हेजलवुड

10/09/2020
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर गायिका ने लगाया बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version