• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन

Writer D by Writer D
31/01/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर रात्रि के समय सड़क खुदाई की जाए, वहां सुबह तक गड्ढा भरने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खुदाई स्थल पर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी साइनबोर्ड अनिवार्य रूप से रहे।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने एजेंसियों को मुख्य मार्गों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त संख्या में मैनपावर एवं मशीनरी तैनात करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। जिन स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां आज से ही सड़क का ब्लैकटॉप कराया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर बनाए गए पिट अथवा गड्ढों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में देरी अथवा अव्यवस्था के कारण यदि जनता को असुविधा हुई तो संबंधित विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने यमुना कॉलोनी, बल्लूपुर चौक, किशन नगर चौक, ओएनजीसी चौक, राजेंद्र नगर एवं चकराता रोड पर रमाड से बल्लूपुर चौक तक भूमिगत विद्युत केबल, पेयजल लाइन और शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत ओएनजीसी चौक से किशन नगर तक गैस पाइपलाइन बिछाने हेतु संचालित कार्यो का निरीक्षण किया और परियोजना के कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत सहित विद्युत, पेयजल, गेल, एडीबी एवं स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

Next Post

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

Suicide

फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

03/04/2022
arrest

मां ने अवैध संबंधों के चलते खुद रची अपने बेटे को मारने की साजिश

24/12/2020
murder

सपा नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version