• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, जानिए आसान तरीका

Writer D by Writer D
07/05/2026
in फैशन/शैली
0
Body Polishing

Body Polishing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉडी पॉलिशिंग (Body Polishing) एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें पूरे शरीर को स्क्रब करने से लेकर हाइड्रेट और मॉइश्चराइज किया जाता है।हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए सिर्फ केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाए।आप चाहें तो घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से भी बॉडी पॉलिशिंग (Body Polishing) कर सकते हैं।आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर किन चीजों के इस्तेमाल से बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।

ब्राउन शुगर, शहद और जोजोबा ऑयल का करें इस्तेमाल

आप घर पर ब्राउन शुगर और जोजोबा ऑयल की मदद से बॉडी पॉलिशिंग कर सकते हैं।इसे लिए पहले एक कटोरी में एक कप ब्राउन शुगर और आधा कप शहद मिलाकर पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल स्क्रब के तौर पर पूरे शरीर पर करें, फिर गुनगुने पानी में भीगे हुए सूती कपड़े से शरीर को साफ करें।अंत में जोजोबा ऑयल पूरे शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं।

स्ट्रॉबेरी, चीनी और बादाम का तेल करेगा मदद

स्ट्रॉबेरी, चीनी और बादाम के तेल की मदद से भी बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।इसके लिए पहले एक कटोरी में 8-10 स्ट्रॉबेरी को चम्मच से कुचलें, फिर उसमें तीन से चार चम्मच चीनी मिलाएं।अब इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाकर पांच मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें, फिर गीले सूती कपड़े से शरीर को साफ कर लें। अंत में बादाम के तेल से पूरे शरीर की पांच मिनट तक मसाज करें।

सी सॉल्ट, विटामिन-E कैप्सूल, शहद और बादाम का तेल आएगा काम

बॉडी पॉलिशिंग के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो से तीन विटामिन-E के कैप्सूल का लिक्विड, दो कप सी सॉल्ट और दो बड़ी चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण से पूरे शरीर पर हल्के हाथों से कुछ मिनट स्क्रब करें।इसके बाद शरीर को गीले तौलिये से अच्छे से साफ करें, फिर आखिर में बादाम के तेल से पूरे शरीर की कुछ देर अच्छे से मसाज करें।

कॉफी, चीनी और नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

कॉफी, चीनी और नारियल के तेल का इस्तेमाल करके भी घर पर बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।इसके लिए पहले एक कटोरी में आधा कप कॉफी, आधा कप चीनी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।इसके बाद इस मिश्रण से बॉडी स्क्रब करें, फिर गुनगुने पानी से नहा लें। अंत में नारियल के तेल से 10 मिनट तक पूरे शरीर की हल्के हाथों से मसाज करें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsSkin Care
Previous Post

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

Next Post

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

यह भी पढ़ें

cm yogi

बच्चों के इलाज के लिए हर जिले में बने पीडियाट्रिक ICU : योगी

10/05/2021
Nails

खूबसूरत और मजबूत नाखूनों के लिए डाइट में शामिल करें ये

08/12/2025
Bitta's wife sacked

आतंक पर वार! बिट्टा की पत्नी और सलाहुद्दीन के बेटे समेत 4 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

13/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version