Main Sliderधर्मफैशन/शैली

बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये काम, हनुमान जी हो जाएंगे हमेशा के लिए नाराज

हिंदू धर्म में मंगलवार का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) के नाम से जाना जाता है।  ऐसे में आज नौ मई को ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल (Bada Mangal) है। बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना की जाती है।

माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी पूजा-अर्चना करने से सभी दुख दूर होते हैं और कष्टों का निवारण होता है। इस दिन कुछ कार्यों को करना काफी अशुभ भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं बड़े मंगल के दिन क्या नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से हनुमान जी आपसे हमेशा के लिए नाराज हो सकते हैं।

बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

– बड़े मंगल के दिन नमक, मांस-मदिरा का सेवन करने की बिल्कुल मनाही होती है। इस दिन इन चीजों का सेवन करने से आपके जीवन में रुकावटें आ सकती हैं।

– इस दिन किसी भी तरह के उधार से बचना चाहिए। माना जाता है कि मंगलवार के दिन किसी को उधार देने से आपके पैसे वापस आने की संभावना काफी कम होती है।

– इस दिन किसी भी व्यक्ति के लिए मन में बुरे भाव, क्रोध नहीं लाना चाहिए और ना ही इस दिन किसी को अपशब्द बोलने चाहिए।

– बड़े मंगल के दिन उत्तर दिशा में यात्रा करना काफी अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन पश्चिम दिशा में भी यात्रा करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आपको यात्रा करनी ही है तो जाने से पहले गुड़ का सेवन जरूर करें।

बड़ा मंगल पर करें ये महाउपाय, बजरंगबली पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

– लाल रंग हनुमान जी को अतिप्रिय है। ऐसे में इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।

-हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा करते समय महिलाओं को हनुमान जी को गलती से भी छूना नहीं चाहिए। महिलाएं ना तो उन्हें तिलक लगाएं और ना ही वस्त्र अर्पित करें। आप चाहे तो हनुमान जी के चरणों में दीप प्रज्‍जवलित कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button