• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार गिरते वजन को न करें नजरअंदाज, डायबिटीज बढ़ने का हो सकता है संकेत

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Diabetes

Diabetes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोगों में डायबिटीज की बीमारी बहुत आम हो चुकी है। इस बीमारी से बचने के लिए इसके संकेतों को पहचानना जरूरी है। इसके लक्षण सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। टाइप-1 डायबिटीज में लक्षण तुरंत दिखाई देने लगते हैं, जबकि टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण बहुत देरी से नजर आते हैं। टाइप-2 की तुलना में टाइप-1 डायबिटीज को ज्यादा गंभीर माना जाता है। आइए वर्ल्ड डायबिटीज के मौके पर आज आपको कुछ ऐसे लक्षण बताते हैं जो इस बीमारी के बढ़ने का संकेत देते हैं।

हाथ-पैरों में सूजन-धुंधला दिखना-

डॉक्टर्स कहते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से कई बार लोगों के हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है। इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बॉडी में तरल पदार्थों के बदलावों का असर आंखों पर भी पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों की आंखों में सूजन आने लगती है और उन्हें धुंधला दिखाई देने लगता है।

भूख और थकान लगना-

डायबिटीज के मरीजों को बहुत जल्दी-जल्दी भूख और थकान लगती है। हमारा शरीर खाने को ग्लूकोज में बदल देता है जिससे हमें ताकत मिलती है लेकिन कोशिकाओं को ग्लूकोज लेने के लिए इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है जिसकी वजह से शरीर में हर समय थकान रहती है और मरीज को बहुत जल्दी-जल्दी भूख लगती हैं।

बार-बार पेशाब और प्यास लगना-

डायबिटीज के मरीजों को बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है। ग्लूकोज किडनी के रास्ते शरीर में अवशोषित हो जाता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों ब्लड शुगर बढ़ जाने की वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है और मरीज को बार-बार पेशाब लगती रहती है। जल्दी-जल्दी वॉशरूम जाने की वजह से मरीज को बहुत प्यास लगती है।

ठंड में बार-बार टॉयलेट जाने से बचने के लिए कम पानी न पिएं

मुंह सूखना और खुजली होना-

डायबिटीज के मरीजों का मुंह बहुत जल्दी-जल्दी सुखता है और स्किन में खुजली होने लगती है। बार-बार पेशाब लगने की वजह से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम होने लगती है जिसकी वजह से मुंह सूखने लगता है। शरीर में नमी की वजह से त्वचा में खुजली होने लगती है।

इंफेक्शन होना-

डायबिटीज के कुछ मरीजों में स्किन इंफेक्शन भी होने लगता है। इसके अलावा कहीं कट या घाव लगने पर इसे भरने में भी समय लगता है। कभी-कभी पैरों में दर्द भी होने लगता है।

वजन कम होना-

डायबिटीज के मरीजों को खाने से ऊर्जा नहीं मिलती है जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से घटने लगता है। भले ही आप अपने खाने में किसी तरह का बदलाव ना करें लेकिन आपके वजन में अपने आप कमी आने लगेगी।

Tags: diabetes care tipsdiabetes synptomsWorld Diabetes Day 2021
Previous Post

नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर बम से उड़ाया घर, पर्चे में लिखा- ले लिया बदला

Next Post

अब अखिलेश यादव ने बताया JAM का मतलब- झूठ, अहंकार और महंगाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post

अब अखिलेश यादव ने बताया JAM का मतलब- झूठ, अहंकार और महंगाई

यह भी पढ़ें

श्री पारस हॉस्पिटल सील, महामारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

08/06/2021
stolen idol

सौ वर्ष पूर्व काशी से चोरी हुई मां अन्नहपूर्णा की मूर्ति कनाडा ने भारत को सौंपी

21/11/2020
uttarakhand pariwahan

उत्तराखंड : जल्द शुरू होगा वाहनों का ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग का काम

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version