• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि पर कन्या पूजन में न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फल

Writer D by Writer D
04/04/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kanya Pujan

Kanya Pujan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि में दुर्गा माता की पूजा का विशेष महत्व होता है और इससें कन्या पूजन (Kanya Pujan) एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना गया है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की पूजा-अर्चना अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर किया जाता है, लेकिन अगर इस दौरान कुछ गलतियां हो जाएं, तो इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए कन्या पूजन में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं वो नियम कौन से हैं।

जगह का रखें ध्यान

जिस जगह आपको कन्या पूजन (Kanya Pujan) कराना हो, वो जगह साफ और पवित्र जरूर होनी चाहिए। गंदी या अव्यवस्थित जगह पर कन्या पूजा करने से देवी कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसलिए कन्या पूजन से पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर लेनी चाहिए।

बिना स्नान के न करें कन्या पूजन (Kanya Pujan) 

जिस तरह किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले स्नान करना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही कन्या पूजन (Kanya Pujan) से पहले भी स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। कन्या पूजन से पहले खुद स्नान जरूर करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद घर आई कन्याओं के हाथ-पैर धुलवाने चाहिए।

इतनी हो कन्याओं की संख्या

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन (Kanya Pujan) के लिए हमेशा 2, 5, 7 या 9 कन्याओं को आमंत्रित करना शुभ माना गया है। विषम संख्या जैसे 1, 3, 6 या 8 कन्याओं का पूजन करना अनुचित माना जाता है। इसलिए कन्या पूज के लिए हमेशा 2, 5, 7 या 9 कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए।

बुरा व्यवहार न करें

कन्या पूजा (Kanya Pujan) के समय मन में क्रोध, अहंकार या नकारात्मक विचार को मन में न आने दें। कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनके प्रति अपमानजनक व्यवहार न करें और उनसे सम्मानपूर्वक बात करें। पूरी श्रद्धा और प्रेमभाव से कन्याओं की सेवा करें और उनका पूजन करें।

कन्याओं को खाली हाथ न जानें दें

कन्या पूजन (Kanya Pujan) के बाद उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार, दक्षिणा, फल या कपड़े देने चाहिए। कन्या पूजन के बाद कभी भी कन्याओं को खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और अगर आप ऐसा करते हैं, देवी दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं।

बासी भोजन न कराएं

कन्या पूजन (Kanya Pujan) के लिए हमेशा सात्विक भोजन बनाना चाहिए, जिसमें प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न हो। घर आईं कन्याओं को ताजा और शुद्ध भोजन ही अर्पित करना चाहिए। कन्या पूजन के दौरान बासी या झूठे हाथ लगा भोजन देना अशुभ माना जाता है।

Tags: kanya pujan
Previous Post

नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि को प्रसन्न, जानें पूजा सामग्री, विधि

Next Post

अप्रैल में कब से लग रहा है पंचक, भूल कर भी न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Jamun
फैशन/शैली

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

13/07/2026
फैशन/शैली

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Old Socks
फैशन/शैली

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

12/07/2026
Dark Elbows
फैशन/शैली

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

12/07/2026
Next Post
Mrityu Panchak

अप्रैल में कब से लग रहा है पंचक, भूल कर भी न करें ये काम

यह भी पढ़ें

Neem

इन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नीम का पौधा, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

25/12/2025
massive fire

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेल का टैंकर पलटने से लगी आग

14/06/2023
FIR

फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे होमगार्ड पर केस दर्ज

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version