• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेसपैक के लिए इन चीजों का न करें इस्तेमाल, स्किन हो जाएगी खराब

Writer D by Writer D
11/09/2025
in फैशन/शैली
0
De Tan

De Tan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महिला खूबसूरत स्किन पाना चाहती है। हर किसी का सपना होता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता-दमकता रहे। त्वचा की देखभाल और स्किन को सुंदर बनाने के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं जिनका इस्तेमाल महिलाएं करना पसंद करती हैं। घर पर बनाए गए घरेलू फेसपैक (Face Pack) हमेशा ही त्वचा के लिए बाजार के केमिकल आधारित मास्क से बेहतर होते हैं। लेकिन अगर आप घरेलू फेसपैक अपनाना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा ताकि इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका फेसपैक (Face Pack)  के दौरान इस्तेमाल करना स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। इन्हें फेसपैक (Face Pack) में इस्तेमाल करने के दौरान बचें। आइये जानते हैं इनके बारे में…

# नींबू

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नींबू का पीएच लेवल काफी अधिक होता है जो त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा नींबू का तेल यूवी किरणों के संपर्क में आने पर स्किन पर रैशेज पैदा कर सकता है।

# बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ज्यादातर मुहांसों को कम करने और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए। बेकिंग सोडा में कई यौगिक होते हैं जो चेहरे पर केमिकल बर्न, ब्रेकआउट और एलर्जी पैदा कर सकते हैं।

# टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को भी कभी भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। बहुत सारे घरेलू नुस्खों में टूथपेस्ट को लगाने की सलाह दी जाती है। जिससे चेहरे पर एक्ने को कम किया जाता है। लेकिन किसी भी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह टूथपेस्ट लगाने की नहीं होती। अक्सर लोग मुहांसों को जल्दी दबाने के लिए मुहांसों पर टूथपेस्ट लगाते हैं। लेकिन टूथपेस्ट में पैरॉक्साइड, पुदीना, अल्कोहल और फ्रेगरेंस ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा पर जलन और इरिटेशन पैदा कर सकते हैं।

# सेब का सिरका

जिन लोगों के चेहरे पर काफी अधिक मुंहासें होते हैं, जा जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है उन्हें सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसका इस्तेमाल अपने फेस मास्क में करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से बेहतर है कि आप इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

# लहसुन

कई घरेलू नुस्खों में लहसुन को एक्ने के ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते दिखाते हैं। लहसुन लगाने से तुरंत एक्ने ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आप लहसुन को डायरेक्ट चेहरे की त्वचा पर लगाते हैं। तो इससे जलन और रैशेज पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए चेहरे पर सीधे लहसुन को ना लगाएं।

# मसाले

दालचीनी लॉन्ग और मिर्च पाउडर जैसे मसलों में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण मौजूद होते हैं। लेकिन इन्हें स्किन पर लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इन मसालों को त्वचा पर लगाने से जलन, एलर्जी या कालीमा की समस्या हो सकती है।

# रबिंग एल्कोहल

चेहरे पर रबिंग एल्कोहल न लगाएं क्‍योंकि इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। आप भले ही रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल किसी छोटी मोटी चोट में कर सकती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी चेहरे पर ना करें।

# चीनी

कई सारे फेस स्क्रब में लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि चीनी प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है और चेहरे से कीटाणुओं को निकालते हैं। लेकिन ये आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चीनी के बड़े दाने आपकी त्वचा पर हार्श हो सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा पर रेडनेस हो सकती है।

# ग्रीन टी

अगर आपकी त्‍वचा संवेदनशील है तो आप चेहरे पर नीम या ग्रीन टी का इस्‍तेमाल न करें क्‍योंकि इनका इस्‍तेमाल करने पर आपकी त्‍वचा पर दाने आ सकते हैं और साथ ही आपकी त्‍वचा ज्‍यादा रूखी भी हो सकती है।

Tags: Beauty tipsface packingredients not to use in face packSkin Care Tipsthings to avoid in face pack
Previous Post

इस तरह से कैरी करें सफेद शर्ट, लगेंगी स्टाइलिश

Next Post

सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, लिप्स रहेंगे सॉफ्ट और खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
lips

सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, लिप्स रहेंगे सॉफ्ट और खूबसूरत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

राहुल गांधी, भूपेश बघेल जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होगा: विष्णुदेव साय

23/11/2024
shehnaz gill siddarth shukla

Siddharth Shukla : अंतिम क्रिया की हुई शुरुआत, शहनाज रो-रो कर परेशान

03/09/2021
gupt navratri

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, आज करें तारा देवी की पूजा, पढ़े कथा

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version