• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोज करें आंखों की ये एक्सरसाइज, तेज हो जाएगी आपकी नजर

Writer D by Writer D
11/02/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Eye Exercise

Eye Exercise

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखें (Eye) मनुष्य के लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन हैं। इन्हीं के चलते हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं। दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिसके चलते आजकल नजर कमजोर होना काफी आम बात हो गई है। खासतौर पर छोटे-छोटे बच्चों की आंखों (Eye) पर पावर का चश्मा देखने को मिल रहा है। इन परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना, चाहे केवल 10 मिनट ही सही लेकिन आंखों का व्यायाम (Eye Exercises) शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज या व्यायाम (Eye Exercises) की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके अभ्यास से कमजोर नजर भी तेज हो जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

आंखों (Eyes)  को ऊपर-नीचे घुमाएं

आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी पर लगातार एक टक कई घंटे तक देखते रह जाते हैं। जिसकी ब्लू लाइट आंखों पर काफी बुरा असर डालती है। ऐसे में ये एक्सरसाइज नजर को तेज करने में मदद करेगी। इसे करने के लिए सबसे पहले किसी शांत और हरियाली वाली जगह पर बैठ जाएं। जहां से पेड़-पौधे दिखते हों। आराम की मुद्रा में बैठने के बाद आंखों को ऊपर और नीचे की तरफ घुमाएं। गर्दन को बिल्कुल स्थिर रखें और केवल आंखों के आईबॉल्स को ऊपर-नीचे की तरफ घुमाएं।

20-20-20 नियम

स्क्रीन पर लगातार देखने से आपकी आंखों (Eyes) की मसल्स में दर्द हो सकता है। अपनी आंख की मसल्स को एक ब्रेक दें। कंप्यूटर या स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय, प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। ऐसा करने से आप पूरी लाइफ अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं।

इंफिनिटी सिंबल

आराम से एक चेयर पर बैठें। अपने दाहिने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच की दूरी पर रखें। अपने हाथ को रोककर रखें और अंगूठे पर फोकस करें। अपनी दिशा पर आंखों को रखते हुए अपने अंगूठे को इंफिनिटी सिंबल में ले जाएं। इस एक्सरसाइज को क्लॉक वाइज और एंटी-कलॉक वाइज 5 बार करें।

त्राटक क्रिया करें

त्राटक क्रिया से मतलब ऐसी एक्सरसाइज से है जिसमें शरीर को बिना हिलाए किसी खास वस्तु पर अपनी निगाह टिकाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इस एक्सरसाइज को करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है। इसे करने से आंखों के साथ ही याददाश्त में भी सुधार होता है। 5-7 मिनट इस एक्सरसाइज को करें आपको फायदा होगा

भस्त्रिका प्राणायाम

सुखासन की मुद्रा में बैठने के बाद इस योगासन को किया जाता है। यह सांस लेने की योगा है जिसका असर फेफड़ों, कानों, नाक और आंखों पर होता है। इसे करने के लिए अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखकर बैठें। इसके बाद शरीर को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें।

पेंसिल पुश अप्स

आंखों की बेहतर सेहत के लिए पेंसिल पुशअप्स को भी काफी अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। ये आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। इसके जरिए प्रेसबायोपिया को रोका जा सकता है। इसके लिए एक पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर रखकर अपनी आंखों के सामने पकड़ें और उसकी टिप पर फोकस करें। धीरे-धीरे उसे अपनी आंखों की ओर लेकर आएं। जब तक टिप आपको एक से दो न दिखाई देने लगे, तब तक उसे देखते रहें। जैसे ही टिप दो भागों में बंटे, इसे फिर से दूर ले जाएं और इस क्रम को फिर से दोहराएं। एक बार में ये क्रम 10 से 15 बार दोहराएं।

हथेली से आंखों (Eyes) को ढंकना

आंखों के स्ट्रेस को दूर करने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए यह एक्सरसाइज़ करें। कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। कोहनियों को टेबल पर टिका दें। कुछ देर तक गहरी सांसें लें। दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इनसे आंखों को ढंकें। 5-15 मिनट तक इसी तरह रहें और गहरी सांसें लें। रोज़ाना यह एक्सरसाइज़ कुछ मिनटों तक ज़रूर करें। इससे न स़िर्फ आंखों का स्ट्रेस दूर होगा, बल्कि दिमाग़ के साथ-साथ पूरा शरीर भी रिलैक्स होगा। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी तेज़ होगी।

Tags: daily exercises for healthy eyesexercises to improve eyesightEye Exerciseeye exercises for better visioneye relaxation techniqueseye stretching exerciseseye workouts for healthy eyeseye yoga for clear visionnatural ways to enhance eyesighttechniques to improve eye healthtips for strengthening eye muscles
Previous Post

पराठे के साथ लें इस डिश का मजा

Next Post

गठिया का दर्द होगा छू मंतर, रोज पिए ये काढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post

गठिया का दर्द होगा छू मंतर, रोज पिए ये काढ़ा

यह भी पढ़ें

Biswajit Daimary

ईश्वर योगी जी के साथ, असंभव को बनाते हैं संभव : बिस्वजीत दैमारी

24/01/2025
Nag Panchami

नाग पंचमी पर इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना

02/08/2022

खेल से हमारे मन में पैदा होता है आत्मविश्वास : आनंदीबेन पटेल

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version