• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

Desk by Desk
11/12/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
kaal bhairav

kaal bhairav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। माना जाता है कि आज, यानी मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी । जानकारी के लिये आपको बता दूं कि काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं। आज के दिन काल भैरव की विशेष रूप से उपासना की जाती है।

श्री भैरव नाथ अपने भक्तों पर बड़ी जल्दी कृपालु हो जाते हैं। इनकी उपासना बड़ी ही फलदायी है। आज के दिन श्री भैरव की उपासना व्यक्ति को हर तरह की परेशानी से छुटकारा दिलाती है। साथ ही इनकी उपासना करने से व्यक्ति को शीघ्र ही कर्ज से, निगेटिविटी से, शत्रुओं से और मुकदमे के साथ ही भय, रोग आदि से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में विजय मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अतः आज के दिन श्री भैरवनाथ की उपासना अवश्य ही करनी चाहिए।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार  भैरव को तंत्र-मंत्र का देवता भी माना जाता है। इनकी कृपा से हर तरह की तांत्रिक क्रियाएं निष्फल हो जाती हैं और व्यक्ति को खुशहाली मिलती है। साथ ही हर देवी-देवता का एक वाहन होता है, जैसे गणेश जी का मूषक, मां दुर्गा का शेर, वैसे ही भैरव जी का वाहन कुत्ता है। आज के दिन कुछ खास उपाय करके आप हर काम में सफलता पा सकते हैं।

अगर आप कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, तो आज सरसों के तेल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर, उनकी आग में 21 आहुतियां दें। अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज शाम के समय हाथ-पैर, मुंह धोकर भैरव जी की विधिवत धूप दीप से पूजा करे। अगर आप अपने किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज  आपको विधिवत भैरव जी की पूजा करनी चाहिए और उनके निमित्त अमलतास के सूखे फूलों से हवन करना चाहिए।

अगर आपके परिवार का कोई सदस्य बुरी शक्तियों के प्रभाव से परेशान है या उसे किसी प्रकार का भय बना रहता है, तो आज के दिन आपको भैरव जी का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – “ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद् उद्धारणाय कुरू कुरु बटुकाय ह्रीम्।“

अगर कुछ दिनों से आपको ऐसा आभास हो रहा है कि आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली है, तो पहले ही उस मुसीबत को अपने से दूर करने के लिये आज आपको एक कच्चा, जटावाला नारियल लेकर श्री भैरव का ध्यान करते हुए उसे जमीन पर फोड़ना चाहिए और फोड़ने के बाद उसके टुकड़ों को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज  आपको शिव जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है –

‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं

विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

आज  इस मंत्र का 21 बार जप करके शिवजी को पुष्प अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

अगर आप अपने आस-पास से निगेटिविटी को दूर रखना चाहते हैं, तो आज  आपको एक काले कपड़े में सवा किलो उड़द की दाल लेकर भैरव जी को चढ़ानी चाहिए। आप के आस-पास से निगेटिविटी को दूर होगी

Tags: kaal bhairav ashtami 2020Kaal Bhairav JayantiKaal Bhairav Jayanti 2020kaal bhairav jayanti 2020 dateKaal Bhairav Jayanti DateKaal Bhairav Jayanti Kab HaiKaal Bhairav Jayanti Pujaकाल भैरवकाल भैरव जयंती 2020बाबा काल भैरव जयंती
Previous Post

व्यंग्य: ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ

Next Post

शहद की शुद्धता में चीन का हमला

Desk

Desk

Related Posts

Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Lice
फैशन/शैली

बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या

16/08/2026
Next Post
Honey Face Pack

शहद की शुद्धता में चीन का हमला

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

जया एकादशी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, भगवान विष्णु की होगी विशेष कृपा

08/02/2025
Janmashtami

सीएम योगी ने दिये निर्देश, जन्माष्टमी पर गौशालाओं में हों भव्य आयोजन

02/09/2023

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version