Main Sliderमनोरंजन

सुष्मिता की आर्या 2 देख खड़े हुए रोंगटे, फैंस ने बताया ‘शेरनी’

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के साथ एक बार फिर सुष्मिता सेन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या 2’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्साह था। अब जब वेब सीरीज रिलीज हो गई है, तो फैंस इसके बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं।

आर्या 2 को मिल रही तारीफें

‘आर्या 2’ सीरीज की तारीफ फैंस खूब कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह सीरीज अपने पहले सीजन से भी अच्छी है। वहीं कुछ का कहना है कि सुष्मिता सेन ने अपने स्टाइल, एक्टिंग और स्वैग से कमाल कर दिया है। सुष्मिता का लुक और उनका किरदार फैंस को शेरनी की याद दिला रहा है।

2020 में आई सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ सुपरहिट रही थी। इस सीरीज से सुष्मिता ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक और डिजिटल डेब्यू किया था।

बैकलेस टॉप पहनकर उर्फी ने किया डांस, यूजर बोले- पूरे कपड़े पहन लो

सीरीज में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर और नामित दास अहम भूमिका में नजर आए थे। लेकिन सुष्मिता सेन ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीता था। अब एक बार फिर सुष्मिता ने कमाल कर दिखाया है।

Related Articles

Back to top button