• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 जुलाई से पहले कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक जाएंगे रुपए

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Business
0
PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के जरिए से केंद्र सरकार देशभर के करोड़ों किसानों (Farmers) को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद करती है। दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों के जरिए से दिए जाने वाले रुपये से किसानों को काफी मदद मिलती है। बीती 31 मई को मोदी सरकार ने किसानों को दो हजार रुपये की 11वीं किस्त ट्रांसफर की थी। दस करोड़ से अधिक किसानों को इससे फायदा मिला था। अब किसान अगली यानी कि 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पीएम किसान योजना में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में जुलाई से लेकर सितंबर तक 12वीं किस्त का पैसा भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि सितंबर के आखिरी दिनों में किसानों को सौगात मिल सकती है।

लाभ लेने के लिए जरूर करें ये काम

यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो फिर आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो फिर हो सकता है कि आप अगली किस्त का फायदा पाने से वंचित रह जाएं। ऐसे में करोड़ों किसानों को फौरन ई-केवाईसी करवा लेना चाहिए। इसके लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों ई-केवाईसी की तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया था।

सीएम योगी ने आज़म खान पर किया कटाक्ष, कहा- रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को 11वीं किस्त जारी की थी। दस करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 21 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी। वहीं, यदि किसी किसान को इस योजना से जुड़ी कोई समस्या है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 

पीएम किसान योजना टोल फ्री नंबर:  011-24300606,

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261

पीएम किसान योजना ईमेल आईडी: ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

Tags: pm kisan samman nidhiPM Kisan Samman Nidhi 12th installmentPM Kisan Samman Nidhi kycPM Kisan Samman Nidhi newsPM Kisan Samman Nidhi updates
Previous Post

सीएम योगी ने आज़म खान पर किया कटाक्ष, कहा- रस्सी जल गई पर ऐंठ नहीं गई

Next Post

सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Next Post
yogi

सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

यह भी पढ़ें

Bulli Bai app

Bulli Bai एप मामले में मुख्यारोपी महिला साथी समेत गिरफ्तार

04/01/2022
Ultrasound

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

17/11/2024
steal

बेखौफ चोरों ने दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवरात व नकदी, तलाश में जुटी पुलिस

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version