• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, मौके से नेपाल के कर्मचारी फरार

Writer D by Writer D
18/03/2025
in क्राइम, पंजाब, राष्ट्रीय
0
Momos

Momos

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मोमोज फैक्ट्री (Momos Factory) के फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। यह फैक्ट्री जिला के मट्टौर गांव में स्थित है। यहां से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मोमोज और स्प्रिंग रोल की सप्लाई की जाती थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम (Health Department Team) ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक, विभाग को लंबे समय से यहां गंदगी और अस्वच्छ तरीके से खाने की चीजें बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

जब छानबीन की गई तो फ्रिज से कुत्ते का सिर बरामद हुआ, जबकि उसके शरीर का बाकी हिस्सा गायब था। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसका इस्तेमाल मोमोज (Momos) या अन्य खाद्य पदार्थों में तो नहीं किया गया। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के लिए भेजा गया कुत्ते का सिर

स्थानीय लोगों ने पहले भी इस फैक्ट्री (Momos Factory) में गंदगी और खराब साफ-सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री पिछले दो साल से चल रही थी और इसका मालिक इलाके में एक बेकरी भी संचालित करता है।

फिलहाल, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुत्ते के सिर को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेज दिया है। वहीं, फैक्ट्री से कटे हुए मांस के टुकड़े और एक क्रशर मशीन भी बरामद हुई है, जिससे मांस को पीसने का काम किया जाता था।

मौके से नेपाल के कर्मचारी फरार

फैक्ट्री (Momos Factory) में करीब आठ से दस नेपाली मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन छापेमारी के बाद सभी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कर्मचारियों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि फैक्ट्री में आखिर क्या चल रहा था और क्या इसमें किसी और जानवर के मांस का भी इस्तेमाल किया गया था?

Tags: momos factory
Previous Post

Amazon में बड़ी छंटनी की तैयारी, 14 हजार कर्मचारियों से छिन जाएगी नौकरी

Next Post

महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा…, आदित्य ठाकरे ने CM फडणवीस पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
Aditya Thackeray

महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा..., आदित्य ठाकरे ने CM फडणवीस पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

Fetal sex test

भ्रूण लिंग परीक्षण का अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, नर्स समेत आठ गिरफ्तार

21/03/2021
cattle smuggling gang

लूट के माल, असलहा सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार

03/06/2021
Rajasthan School Dress

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बदल दी जाएगी बच्चों की ड्रेस

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version