• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2 सितंबर से शुरू हो रहे श्राद्ध में जरूर करें इन सात चीजों का करें दान

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shradh paksha 2020

Shradh paksha 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। श्राद्ध पक्ष 2 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। श्राद्ध में पितरों के तर्पण हेतु दान-पुण्य एवं अन्य प्रकार के कर्मकांड किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध में दानपुण्य किया जाना चाहिए। शास्त्रों में पितृ पक्ष में सात चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। ये सात चीजें इस प्रकार हैं-

श्राद्ध में काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। इससे दान का फल पितरों एवं दान करने वाले दोनों को प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान पितरों के तर्पण के निमित्त किसी भी चीज का दान करते समय हाथ में काले तिल को लेकर दान करना चाहिए। यदि आप इस दौरान अन्य वस्तुओं का दान न भी कर पाएं तो काले तिल का दान अवश्य ही करें। काला तिल भगवान विष्णु जी को प्रिय है। यह शनि का प्रतीक भी माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध कर्म में चांदी धातु से निर्मित किसी भी वस्तु का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पुराणों में पितरों का निवास चंद्रमा के ऊपरी भाग में बताया गया है और चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से है। इसलिए श्राद्ध में चांदी, चावल, दूध से पितर प्रसन्न होते हैं।

मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्राद्ध के समय पितरों के निमित्त वस्त्र दान करते हैं उनके ऊपर सदैव पितरों की कृपा बनी रहती है। श्राद्ध में धोती एवं दुपट्टे का दान बहुत ही शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, हमारी तरह हमारे पितरों की आत्मा पर मौसम के परिवर्तन का प्रभाव होता है। उन्हें भी सर्दी, गर्मी का अहसास होता है। ऐसे में वे अपने वंशजों से वस्त्र की भी कामना आदि करते हैं।

श्राद्ध के समय गुड़ व नमक दान अवश्य करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक के दान से यम का भय भी दूर हो जाता है। गृह-क्लेश को दूर करने के लिए श्राद्ध में इन चीजों का दान जरूर करें।

श्राद्ध कर्म में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए जूतों चप्पल का दान शुभ माना गया है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल का दान अवश्य करना चाहिए।

मान्यता के अनुसार, श्राद्ध में छतरी का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

Tags: pitra pakshshradhShradh 2020
Previous Post

देश की समृद्ध संस्कृति विरासत का प्रतीक बने सैनिक स्कूल के भवन का वास्तु : योगी

Next Post

आत्मनिर्भर भारत अभियान को कमजोर करने में लगा है विपक्ष : स्वतंत्र देव

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

22/08/2026
Next Post
स्वतंत्र देव सिंह

आत्मनिर्भर भारत अभियान को कमजोर करने में लगा है विपक्ष : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

माफियाओं पर कार्रवाई होती है, अखिलेश के पेट में दर्द होता है : शाह

27/01/2022
Covid vaccine

CM योगी का फैसला, यूपी के 23 जिलों में लगेगा 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका

14/05/2021
किसान सम्मान निधि

9 अगस्त को PM मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version