• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिफ्ट में ना करें इन चीजों का लेनदेन, जीवन में आता है दुर्भाग्य

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan Gifts

Raksha Bandhan Gifts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के समारोह में शामिल होने के लिए कोई भी खाली हाथ जाना पसंद नहीं करता हैं और कोई ना कोई तोहफा (Gift) तो जरूर लेकर जाता हैं ताकि उनके रिश्ते में मिठास बनी रहे। लेकिन कई बार ये उपहार आपके रिश्ते के लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं। ऐसा करने से आप अपनी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बनती है। ऐसे में आपको उपहार में ऐसी चीजों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका कभी भी उपहार (Gift) में लेनदेन नहीं करना चाहिए।

घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति को घड़ी उपहार में देते हैं या लेते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि घड़ी को व्यक्ति के समय से जोड़कर देखा जाता है। यदि किसी व्यक्ति का समय खराब चल रहा है और उसने उपहार में आपको घड़ी दी है और यदि उस घड़ी को आप पहन लेते हैं तो माना जाता है कि आपका बुरा समय शुरू हो गया है।

धारदार चीजें

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति आपको कैंची, छुरी, चाकू या अन्य कोई धारदार चीज उपहार में देने की कोशिश करे तो उसे विनम्रतापूर्वक ठुकरा देना चाहिए। ऐसी नुकीली चीजें घर की शांति के लिए ठीक नहीं होती है और उनके आगमन से परिवार के सदस्यों में कलह बढ़ जाती है। साथ ही आर्थिक दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ता है।

अंगूठी

कई बार हम तोहफे में किसी व्यक्ति से अंगूठी ले लेते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति अंगूठी देता है उसमें उसकी सेहत, जीवन के उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति जुड़ी होती है।

पेन

कभी भी किसी व्यक्ति का पेन हमें उपहार में नहीं लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि ऐसा करने से पेन लेने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

हिंसक जानवरों की तस्वीर

आप भूलकर भी उपहार में चीता, बाघ, शेर, भेड़िया, लोमड़ी या दूसरे हिंसक जानवरों की तस्वीर या प्रतिमा लेने से बचें। इन्हें शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी तस्वीरें मन में हिंसा के भाव को बढ़ाने का काम करती है जिसे परिवार के लोगों में गुस्सा, चिड़चिड़ापन पैदा हो सकता है।

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जूते-चप्पल भी नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता पसरने लगती है। पैरों में शनि का वास माना जाता है यदि व्यक्ति पर शनि के दुष्प्रभाव चल रहे हों तो उसका असर आपके ऊपर भी देखने को मिल सकता है।

देवी-देवताओं की तस्वीर

देवी–देवताओं की तस्वीर भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि आपने जिस व्यक्ति को यह गिफ्ट दिया है, यदि वह इसे सही तरीके से अपने घर पर स्थापित करता है और पूजा-पाठ करता है, तो इससे आपको भी फायदा होता है। लेकिन अगर वह इसे शोपीस की तरह रख देता है, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने कपड़े भी किसी को नहीं देना चाहिए और ना ही किसी के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में प्रवेश कर जाती है।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

माघ पूर्णिमा पर पूरा होगा कल्पवास, जानें परायण का नियम

Next Post

इस दिन से अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, ये राशि वालें रहें अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Janmashtami
धर्म

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Next Post
Shani Jayanti

इस दिन से अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, ये राशि वालें रहें अलर्ट

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

वैशाख अमावस्या पर करें बस ये आसान काम, पितृ दोष से मिल जाएगी मुक्ति

02/05/2024
Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिवीजन निरस्त

18/10/2023
shivraj singh chauhan

शिवराज ने कहा- बाढ़ प्रभावित हुए किसानों को हर हालत में मिलेगी पूरी सहायता राशि

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version