• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेश वॉश करते समय ना करें ये गलतियां, स्किन को होता हैं नुकसान

Writer D by Writer D
12/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Face Wash

Face Wash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर मौसम में स्किन का ख्याल रखना जरूरी होता हैं ताकि स्किन की चमक बनी रहे। इसके लिए समय-समय पर चेहरा धोते (Face Wash) रहना चाहिए ताकि धूल-मिट्टी ज्यादा देर तक स्किन पर जमे ना रहें। इस समय मानसून का मौसम जारी हैं जिसमें स्किन पर गंदगी जमने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं, खासतौर से ऑयली स्किन वालों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में चहरे पर चिपचिपाहट महसूस होती हैं और आप बार-बार चेहरा धोते रहते हैं। लेकिन देखने को मिलता हैं कि कई बार आप चेहरा धोते (Face Wash)  समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से स्किन भी डैमेज हो जाती हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मानसून के दौरान चेहरा धोते (Face Wash) समय नहीं करना चाहिए।

गंदे हाथों से चेहरा धोना (Face Wash)

अक्सर लोग चेहरा धोते वक्त लोग हाथ नहीं साफ करते हैं और सीधे फेसवॉश को हाथ में लेकर चेहरे पर लगा लेते हैं, लेकिन यह तरीका गलत है क्योंकि इससे चेहरा हाथों की गंदगी के संपर्क में आ सकता है, जिससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए चेहरे पर किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले हाथों को किसी एंटीसेप्टिक लोशन से साफ कर लेना चाहिए और फिर चेहरे को धोना चाहिए।

चेहरा धोने (Face Wash) में आलस करना

लगातार बारिश होने के चलते आद्र मौसम रहता है और नमी महसूस होने के चलते लोग मानसून में चेहरा धोने का रूटीन बिगाड़ लेते हैं। वे ये भूल जाते हैं कि मौसम में मौजूद गंदगी उनकी स्किन को डल और डैमेज कर रही है। स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार गर्मी हो या मानसून चेहरे को दिन में कम से कम 2 बार और ज्यादा से ज्यादा तीन बार धोना चाहिए। ऐसा करने से स्किन पर चिपचिपाहट भी नहीं होती और वह फ्रेश भी फील करती है।

बिना मेकअप हटाए चेहरा धोने (Face Wash) की गलती

कुछ लड़कियां बिना मेकअप हटाएं ही चेहरा धो लेती हैं जो की गलत है। मेकअप के साथ फेसवॉश मिलकर आपके स्किन पोर्स को बंद कर देता है जिससे पिंपल्स निकलने लगते है। हमेशा मेकअप हटाने के बाद ही फेशवॉश करें।

हर बार फेसवॉश (Face Wash) का इस्तेमाल सही नहीं

चेहरे को साफ करने के लिए हर बार फेसवॉश का इस्तेमाल करना सही नहीं है। फेसवॉश में मौजूद रासायनिक तत्व आपकी त्वचा की कोमलता और प्राकृतिक चमक को छीन सकते हैं। यदि आपकी स्किन अतिसंवेदनशील है, तो गुनगुने पानी का उपयोग करना बेहतर होगा। यदि आप चाहें, तो अपने चेहरे को बेबी सोप से भी धो सकते हैं। इसके अलावा एक बात का खास ध्यान रखें कि चेहरे को लंबे समय तक ना धोएं और न ही स्क्रब करें। इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है।

ज़्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें

सर्दियों के मौसम में चेहरा धोने के लिए गर्म और गर्मियों में ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं जो की गलत है। गर्म पानी स्किन में मौजूद ब्लड वेसेल्स को नुकसान पुहंचता है और ठंडे पानी की वजह से प्रोडक्ट आपकी स्किन में अच्छी तरह अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है इसलिए फेसवॉश करते समय गुनगुने पानी का उपयोग करें।

फेस क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का सही न होना

अगर आप चेहरा धोने के लिए सही फेस क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से ही फेस क्लीनिंग प्रोडक्ट को चुने और उसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा, चेहरे को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करने से भी बचें क्योंकि इसे हार्श केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ना करना

स्किन केयर को लेकर कई मिथ्स लोगों के बीच मौजूद हैं, जिन्हें फॉलो करके लोग अपना नुकसान भी कर लेते हैं। मानसून के मौसम में नमी रहने के चलते उन्हें लगता है कि स्किन को नमी की जरूरत नहीं है। वे मॉइस्चराइजर कम लगाते हैं। ये तरीका स्किन पर और प्रॉब्लम्स को क्रिएट कर सकता है। सुबह और रात में फेस धोने के बाद स्किन मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

सनस्क्रीन को अवॉयड करना

मानसून में स्किन केयर को लेकर एक मिथ ये भी है कि मौसम में नमी होने और धूप नहीं है, तो इस सिचुएशन में सनस्क्रीन की कोई जरूरत नही है। जबकि ये तरीका नुकसान पहुंचा सकता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, या फिर मानसून हो आपको सुबह और रात में सोने से पहले सनस्क्रीन का रूटीन जरूर फॉलो करना है। सनस्क्रीन मौसम में मौजूद गर्मी से भी स्किन को बचाती है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsmonsoon tipsSkin Care
Previous Post

अंजीर से दूर होती है ये बीमारियां, ऐसे करें सेवन

Next Post

दो मुंहे बालों से है परेशान, तो आज़माएं ये नुस्खे

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
If you are troubled by two mouth hair then definitely read these tips

दो मुंहे बालों से है परेशान, तो आज़माएं ये नुस्खे

यह भी पढ़ें

reliance-future

फ्यूचर रिटेल के कुछ स्टोर्स को रिलायंस ने लिया अपने हाथों में

26/02/2022
High alert at all stations in UP after stampede at NDLS

NDLS पर भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, यूपी के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट

16/02/2025
web series team meet cm yogi

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version