• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन ने निकाली भड़ास, बोला- अवैध रूप से बनाए गए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को नहीं देता मान्यता

Desk by Desk
29/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन ने निकाली भड़ास Dragon exuded anger

ड्रैगन ने निकाली भड़ास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच लद्दाख में तनाव कम करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। अप्रैल महीने से जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देश राजनयिक, सैन्य स्तर पर वार्ता करके स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश में हैं।

हालांकि, चीन के हालिया बयानबाजी से ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि वह भारत के साथ रिश्तों की कड़वाहट को दूर करना चाहता है। वह लद्दाख में मिल रही नाकामी के बीच बौखलाहट दिखाते हुए भड़ास निकाल रहा है। आदत से मजबूर चीन ने लद्दाख को लेकर बयानबाजी की है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर कहा है कि वह इसे मान्यता नहीं देता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन भारत द्वारा अवैध रूप गठित किए गए तथाकथित केंद्र शासित लद्दाख को मान्यता नहीं देता है। वहीं, चीन सैन्य नियंत्रण उद्देश्यों के लिए विवादित सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण का भी विरोध करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान सीमा पर सड़क बनाने के भारत के कदम पर दिया।

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में चीन और भारत के बीच हुई सहमति के अनुसार, किसी भी पक्ष को सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। जो स्थिति को जटिल बना दें। हालात को बेहतर बनाने के दोनों पक्षों के प्रयासों को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

भारत और चीन ने 21 सितंबर को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की ओर मोल्डो में कोर कमांडर स्तर की वार्ता की थी। इस वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा था कि कई मुद्दों को लेकर सहमति जताई गई है।

बाबरी विध्वंस केस पर ऐतिहासिक फैसला कल, अयोध्या समेत पूरी यूपी में हाई अलर्ट

एलएसी पर और अधिक जवानों को नहीं भेजे जाने, संपर्क मजबूत करने और गलतफहमी तथा गलत निर्णय से बचने पर सहमति व्यक्त की गई है। हालांकि, चीन की धोखेबाजी वाली आदत को जानने वाली भारतीय सेना ने लद्दाख में लंबे समय तक टिकने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। पर्याप्त संख्या में सैनिकों, हथियारों की तैनाती कर दी गई है।

चीन के नए पैंतरे पर भारत का दो टूक जबाव, हम 1959 की LAC को नहीं मानते

वहीं, हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीमा विवाद के संदर्भ में कहा था कि दोनों देश अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहे हैं। एशिया के दो बड़े देशों के बीच रिश्ते कैसे आगे बढ़ेंगे, इस सवाल पर जयशंकर ने कहा था कि भारत और चीन के लिए यह जरूरी है कि वे एक-दूसरे के विकास को समायोजित करने की जरूरत को समझें। विदेश मंत्री ने कहा कि हम एक तरह से अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहे हैं। लेकिन अगर कोई इसे व्यापक तौर पर देखता है तो मैं कहता हूं कि यह बड़े घटनाक्रम का एक पहलू है, जिसके लिए भारत और चीन को बैठकर हल खोजना होगा।

Tags: Chinese Foreign Ministry spokesman Wang WenbinDragon exuded angerindia chinaIndia China deadlockindia china standoffLadakh deadlockLadakh illegally createdUnion Territory of Ladakh made illegalअवैध रूप से बनाया गया लद्दाखइंडिया चाइनाचीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता वांग वेनबिनभारत चीन गतिरोधभारत चीन स्टैंडऑफलद्दाख केंद्र शासित प्रदेश अवैध रूप से बनालद्दाख गतिरोध
Previous Post

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Next Post

घर में देवर को भाभी दिखाती थीं अश्लील वीडियो, पीड़ित पहुंचा कोर्ट

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
देवर को भाभी दिखाती थीं अश्लील वीडियो Bhabhi used to show her brother-in-law porn video

घर में देवर को भाभी दिखाती थीं अश्लील वीडियो, पीड़ित पहुंचा कोर्ट

यह भी पढ़ें

Azam Khan

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खां, यूपी चुनाव प्रचार के लिए मांगी अंतरिम जमानत

22/01/2022
Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

05/12/2020
Farewell Ceremony of District Judge

जिला जज को स्मृति चिन्ह देकर सरकारी अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version