• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

Writer D by Writer D
21/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) मथुरा दाैरे के तीसरे दिन शनिवार की सुबह ब्रजभूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा में पूरी तरह सराबोर नजर आईं। गोवर्धन पहुंचकर उन्होंने गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा का शुभारंभ नंगे पांव किया और श्रद्धा, आस्था व सादगी का अनूठा संदेश दिया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे।

परिक्रमा प्रारंभ करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु (Draupadi Murmu) ने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दूध अर्पित किया। इस दौरान पूरा वातावरण “गिरिराज महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

श्रद्धा का चरम उस समय देखने को मिला, जब राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) ने नंगे पांव परिक्रमा मार्ग पर कदम रखे। कुछ दूरी पैदल चलकर उन्होंने आस्था और सादगी का संदेश दिया। इसके बाद वे गोल्फ कार्ट में सवार हुईं और परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ीं। उनके साथ आगरा मंडल के कमिश्नर नगेंद्र प्रताप भी थे। वहीं दूसरी गोल्फ कार्ट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह सवार रहे।

राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) के आगमन को लेकर गोवर्धन और राधाकुंड नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार बनाए गए थे। स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति ने भी दोनों हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक परिधान में स्वागत किया। वहीं संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने मंत्रोच्चार और स्वागत गीतों के साथ पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

पूरे परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन और राधाकुंड कस्बे में विशेष साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक काफी प्रसन्न दिखाई दिए। जिलाधिकारी सीपी सिंह व्यवस्थाओं की कमान संभालते नजर आए और हर व्यवस्था को बारीकी से मॉनिटर किया गया।

Tags: Draupadi Murmu
Previous Post

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

Next Post

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 11 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Heavy Rain

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 11 की मौत

यह भी पढ़ें

Curd

शुक्रवार को दही खाने का होता है विशेष महत्व, जानिए वजह

21/08/2025
Noor Wali Mehsud

जिंदा हूं मैं…. टीटीपी सरगना नूर वली महसूद, दुनिया भर में हो रही पाकिस्तान की किरकिरी

17/10/2025

अवैध शराब बनाने वालों पर लगायें अंकुश: आबकारी मंत्री

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version