• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब पीने से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल व मकदूमपुर गांव की चौहान बस्ती में शराब पीने से मृतकों की संख्या पांच हो गई है। जैतपुर पुलिस ने मृतक रामसेवक के पुत्र वीरेंद्र चौहान की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि जिस शराब के सेवन से लोगों की मौत हुई है, वह पावर हाउस ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक राम सुभग चौहान के घर में मिली शराब की शीशी को कब्जे में ले लिया है।

गौरतलब है कि रविवार को शिवपाल निवासी सोनू चौबे पड़ोसी जिले आजमगढ़ के पवई क्षेत्र से शराब लाए थे। सोनू चौबे एवं मखदुमपुर चौहान बस्ती के रहने वाले राम सुभग चौहान, अमित चौहान, जैसराज व महेश के अलावा अन्य लोगों  ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी।

गंगा में मिले अज्ञात शवों का प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

अमित चौहान ने रविवार की रात को ही दम तोड़ दिया था। सोनू चौबे व राम सुभग ने सोमवार को दम तोड़ा। ग्रामीणों ने डर के कारण बिना पुलिस को जानकारी दिए ही आनन-फानन में तीनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

बीमार चल रहे जैसराज व महेश को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात महेश की व मंगलवार की सुबह जैसराज की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बादल फटने से मची तबाही, पलभर में जमींदोज हुई IIT की बिल्डिंग

शराब से हुई मौतों की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक सुभाष राय ने सोमवार की रात ही गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था तथा मृतकों के परिजनों को 20- 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की बात कही थी।

Tags: crime newsup news
Previous Post

20 लाख रूपये के साथ गुजरात के दो व्यापारी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Next Post

जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
Prisoner dies

जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

UCC

UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

27/01/2025
arrested

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

11/08/2022
Etawah Safari Park

इटावा सफरी पार्क का तापमान हुआ 7 डिग्री, बब्बर शेरों के लिए के लिए लगे 38 हीटर

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version