• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराबी पिता ने दुधमुंहे बेटे को पटक कर मार डाला, पत्नी को किया अधमरा

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में एक बाप ने शराब के लिए पैसा न मिलने पर  अपने 3 महीने के दुधमुंहे बेटे की जमीन पर पटककर मार डाला। पत्नी के सिर पर रॉड से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ही बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से ही अरेस्ट कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। घटना आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। घटना भिखारीपुर गांव की है।

बड़ागांव के भिखारीपुर गांव निवासी राजन जायसवाल शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात वह घर आया और पत्नी प्रीति से उसने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। प्रीति ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो राजन ने उससे कहासुनी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बात बढ़ने पर राजन ने अपने 3 महीने के बेटे को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके साथ ही पत्नी के सिर पर रॉड से वार कर दिया।

प्रीति की चीख सुनकर परिवार के लोग मां-बेटे को पास के ही निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बेसुध प्रीति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसे अभी यह भी नहीं पता है कि उसके कलेजे के टुकड़े की जान चली गई है।

यूपी के ‘रिंकू’ को मिली WWE Raw में एंट्री, बन सकता है अगला बड़ा सुपरस्टार

राजन की 9 साल की बड़ी बेटी आरुषि और 5 साल का एक बेटा हर्षित भी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे अपनी मां के पास नहीं थे इसलिए वह बच गए, नहीं तो राजन उन्हें भी मार डालता। वहीं, बेटे की हत्या और पत्नी की हत्या का प्रयास करने के बाद राजन अपने घर पर ही बैठा था।

ग्रामीण उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। आरोपी बार-बार कह रहा था कि मेरा नाम राजन है और मैं बहुत ही खतरनाक हूं, तुम सब लोग समझ लेना। बड़ागांव थाने की पुलिस जब आई तो ग्रामीण राजन के घर में घुसे। राजन की बेटी आरुषि और बेटा हर्षित पिता के खौफनाक कदम से सहमे हैं और परिजनों के पास ही हैं।

राजन के लिए उसके घर वालों ने बताया था कि उसको गांव में ही एक दुकान खुलवाई थी। लेकिन, शराब के कारण उसकी दुकान बंद हो गई थी। उधर, बच्चे की दादी विमला देवी शव को लेकर अस्पताल से निकली और लापता हो गई। पुलिस की खोजबीन में तीन घंटे बाद वह गांव में ही शव के साथ रोती मिली। सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन ने बताया कि मासूम की हत्या और महिला के हत्या का प्रयास पर आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Tags: crime newsmurderup newsvaranasi newsवाराणसी न्यूज़
Previous Post

यूपी के ‘रिंकू’ को मिली WWE Raw में एंट्री, बन सकता है अगला बड़ा सुपरस्टार

Next Post

BB 15: राखी के पति ने पहली शादी को लेकर करें कईं खुलासे, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
Next Post
Rakhi Sawant

BB 15: राखी के पति ने पहली शादी को लेकर करें कईं खुलासे, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

यह भी पढ़ें

awadhi language

राज्यसभा के तीन नए निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

08/03/2021
Rameshwaram Cafe Blast

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का आरोपी अरेस्ट, NIA ने बेल्लारी से दबोचा

13/03/2024
CM Yogi

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version