• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Dubai फ्लाइट्स पर नई पाबंदियां, यात्रियों के लिए एयरलाइंस की ट्रैवल एडवाइजरी

Writer D by Writer D
15/03/2026
in Business
0
Indigo

Indigo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात, विशेष रूप से दुबई (Dubai) जाने वाली उड़ानों में रुकवाट के बारे में एडवाइजरी जारी की। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पश्चिम एशिया में गहराते संकट के कारण मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स संबंधी रुकावट और उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में IndiGo ने यात्रियों को बताया कि दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन्स पर और ज्यादा पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसकी वजह से फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं।

एयरलाइन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बदलते हालात की वजह से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन्स पर और ज्यादा पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसकी वजह से फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं। दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर देख लें। हम यात्रियों को ताजा अपडेट्स की जानकारी देने के लिए नोटिफिकेशन्स भी भेज रहे हैं।

वापसी की केवल एक ही उड़ान

इस बीच एयर इंडिया ने बताया कि UAE हवाई अड्डा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए, एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ने 15 मार्च को अपनी कई निर्धारित उड़ानों में कटौती की है। एयरलाइन के मुताबिक, एयर इंडिया दिल्ली-दुबई के बीच केवल एक ही वापसी उड़ान संचालित करेगी। वहीं दुबई के लिए निर्धारित 5 में से 4 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई के बीच केवल एक ही वापसी उड़ान संचालित करेगी और दुबई के लिए निर्धारित छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अबू धाबी में एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन शारजाह से अपना परिचालन जारी रखने की योजना बना रही है। यहां से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें निर्धारित हैं।

Tags: Air IndiaAirline AdvisoryAviation News IndiaDubai Flights NewsFlight Schedule ChangeindigoInternational Flight UpdateTravel UpdateUAE Travel Advisory
Previous Post

पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल आज, कार्यक्रम घोषित करेगा इलेक्शन कमीशन

Next Post

जयमाला की स्टेज पर ‘मौत’ का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
Two people died due to roof collapse

जयमाला की स्टेज पर 'मौत' का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

यह भी पढ़ें

स्कूलों की फीस पर बड़ी खबर

स्कूलों की फीस पर बड़ी खबर, इस राज्य में 25 परसेंट फीस माफी का सरकुलर जारी

15/08/2020
Shot

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारी

16/07/2022

IPL: मुंबई की लगातार 5वीं हार, धवन के अर्धशतकों से जीता पंजाब

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version