• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विमान में तकनीकी खराबी के चलते तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री और फिर…..

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Spice Jet

Spice Jet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित विमान सेवा के यात्रियों की सांसें उस समय अटक गईं, जब स्पाइसजेट का विमान तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रन वे पर लैंडिंग नहीं कर पाया। पायलट के तीन अलग-अलग बार कोशिश करने के बावजूद लैंडिंग में सफल नहीं रहने और करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्री रोने लग गए। बाद में विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। वहां पर सुरक्षित लैंडिंग की गई। करीब दो घंटे बाद विमान को दूसरे पायलट के जरिए जैसलमेर भिजवाया गया। देर शाम जैसलमेर के रन वे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12ः05 पर उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट आया। विमान चालक द्वारा विमान को सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास किए गए, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को पुनः आकाश में ले गया और उसके बाद फिर दो बार अलग-अलग डायरेक्शन से विमान की लैंडिंग करवाने की कोशिश की गई, लेकिन संभवतः तकनीकी कारणों से विमान की लैंडिंग हो नहीं पाई।

एक लाख की रिश्वत लेते देहरादून के दरोगा को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

इस तरह विमान करीब 1 घंटे तक आकाश में चक्कर लगाता रहा। उसके बाद करीब दो बजे विमान चालक विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। वहां पर 02ः40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान ने दोबारा जैसलमेर के लिये उड़ान भरी तथा वापस जैसलमेर करीब 5ः15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

वहीं विमान में मौजूद यात्री मयंक भाटिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद से स्पाइसजेट की नियमित उड़ान सेवा एसजी 3014 ने नियत समय के लिए जैसलमेर के लिये उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे के रनवे पर पायलट लैंडिंग नहीं करवा पाए, हालांकि पायलट ने 3 बार प्रयास किए। एक बार साउथ टू नॉर्थ यानि खुहड़ी की तरफ से और दो बार नॉर्थ टू साउथ यानि मूलसागर की तरफ से लैंडिंग करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विमान के नीचे आने के बाद विमान की लैंडिंग रनवे पर नहीं हो पाई, इसके कारण हर बार लैंडिंग के बाद पायलट विमान को आकाश में ले गए। करीब 1 घंटे तक हवा में उड़ते रहे, जिससे कई यात्रियों में घबराहट होने लगी। खासकर महिला यात्रियों का बुरा हाल था।

जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बीएस मीणा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से जैसलमेर आने वाली विमान सेवा अपने नियत समय पर तकनीकी कारणों से एक बजे लैंडिंग नहीं कर पाई। दोबारा वापस अहमदाबाद गई, लेकिन बाद में शाम 05ः15 बजे अहमदाबाद से जैसलमेर पहुंची तथा यहां से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को लेकर सुरक्षित प्रस्थान कर गई।

Tags: gujrat newsNational newsSpice Jet
Previous Post

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 582 अरब डॉलर के पार

Next Post

शक्की पति की हैवानियत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
cruel husband

शक्की पति की हैवानियत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया

यह भी पढ़ें

Milkha Singh

ज़िंदगी की रेस हार गए मिल्खा सिंह , खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

19/06/2021
cm yogi

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

25/05/2021
MV Ganga Vilas Cruise

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज- एमवी गंगा विलास को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

13/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version