• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में पहले सैफई महोत्सव होता था अब अयोध्या का दीपोत्सव होता है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलिया, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बलिया में भाजपा (BJP) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले सैफई महोत्सव (Safai Mahotsav) होता था। अब अयोध्या का दीपोत्सव और मथुरा का रंगोत्सव होता है। ये फर्क है भाजपा की सरकार और सपा सरकार में।

बादिलपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार के दौरान नौकरी में धांधली होती थी। चाचा और भतीजा बांट लेते थे। अब पारदर्शी भर्तियां होती हैं। सपा ने विकास के नाम पर कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई। हमने अयोध्या में राममंदिर और काशी धाम बनवाया। मथुरा में भी ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास बोर्ड के तहत विकास करा रहे हैं। योगी ने कहा कि बलिया में भी भृगु बाबा का भव्य मंदिर बनवाएंगे। हालांकि, इसके लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत पचास लाख दिए थे। बलिया को लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बुलडोजर पर बोलना शुरू किया तो जमकर तालियां बजीं।

गरीबों का राशन खाने वालों के लिए ही बना है बुलडोजर : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेस वे के लिए गरीबों के हक मारने वाले माफिया पर बुलडोजर चलवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम दस मार्च के बाद प्रदेश के हर जिले में बुलडोजर खड़ा करवाने जा रहे हैं। सुना है कि सपा के नेता दस मार्च के बाद विदेशों के लिए टिकट करवा लिए हैं। ये लोग प्रदेश में पांच सालों में सिर्फ 18 हजार घर बनवा सके थे। हमने सिर्फ बलिया में ही 58 हजार घर बनवाए हैं।

पूरे प्रदेश में 43 लाख से अधिक घर बने हैं। एक करोड़ 43 लाख गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। एक करोड़ 67 लाख गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। अभी मुफ्त राशन दे रहे। दस मार्च के बाद होली और दीपावली ने फ्री गैस सिलेंडर भी देंगे। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। दो करोड़ नौजवानों को टेबलेट और समार्टफोन देंगे। लड़कियों को स्कूटी भी दी जाएगी। इसको लेकर सपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। मैं पूछता हूं कि प्रदेश का नौजवान क्या भैंस चरायेगा ?

राजनीति के कालनेमि को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने दयाशंकर सिंह के लिए कहा कि इन्हें हमने कहा था कि लखनऊ का विकास कर लिया, जाओ अब अपनी जन्मभूमि का विकास करो। आनंद स्वरूप शुक्ल और दयाशंकर सिंह ने आपस में बैठकर तय कर लिया। लोगों से अपील की कि इन्हें जितवा कर लखनऊ भेज दीजिएगा। बलिया से अपने लगाव को लेकर योगी ने कहा कि 2003 से लेकर 2017 तक तीन मुख्यमंत्री हुए। तीनों जितनी बार बलिया नहीं आए, उससे अधिक बार मैं बलिया आया। चाहे बाढ़ हो या कोरोना। हर बार मैं बलिया आया। बोले, बलिया से मेरी केमिस्ट्री जमती है। बलिया के व्यक्ति की पूरी दुनिया में अलग पहचान होती है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

इन स्टारकिड्स ने पेरेंट्स के खिलाफ जा कर बनाई इंडस्ट्री में जगह

Next Post

केवीएस ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करे रजिस्ट्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
केंद्रीय विद्यालय संगठन

केवीएस ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करे रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

बागी हुए चंपाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

21/08/2024
UP Budget

उप्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

22/02/2023
fear of lockdown

लॉकडाउन का डर, दिल्ली-पुणे से अपने घरों को लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version