• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली, रिक्टर स्केल पर 2.3 रही तीव्रता

Desk by Desk
25/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.3 रही। बता दें कि भूकंप शुक्रवार सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर आया। 10 दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दिल्ली भूकंप से हिली है।

बता दें कि इससे पहले 17 दिसंबर को राजस्थान के अलवर में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 4.2 थी मगर उसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए थे। इस महीने की शुरुआत में भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था, जिसका केंद्र गाजियाबाद रहा। 2 दिसंबर को अलसुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिनकी तीव्रता 2.7 रही।

जब से लॉकडाउन हुआ है तब से लेकर अब तक दिल्ली में 10 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं और उनका केंद्र भी एनसीआर के आसपास ही रहा है। कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने हिमालय में बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की थी और कहा था कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में सिलसिलेवार भूकंपों के साथ बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे भी अधिक हो सकती है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.1 करोड़ के पार, 97.17 लाख मरीज रोगमुक्त

वैज्ञानिकों का दावा है कि हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में इससे भारी तबाही मच सकती है। राजधानी दिल्ली भी इसकी जद में होगी। हालांकि ये भूकंप कब आएंगे इसका अनुमान फिलहाल नहीं लगाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 100 साल में इनके आने की आशंका है।

कोलकाता स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में पृथ्वी विज्ञान विभाग की प्रोफेसर सुप्रिया मित्रा भी इस शोध को सही मान रही हैं। मित्रा के मुताबिक पहले हुए कुछ शोध भी इस ओर इशारा कर चुके हैं।

हालांकि ऐसा भीषण भूकंप कब आएगा इसके बारे में कोई अनुमान लगाना अभी नामुमकिन है। उन्होंने कहा, पहले हुए अध्ययनों में सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर आंकलन किया गया लेकिन इस शोध में सबसे हाल के प्रागैतिहासिक भूकंपों के समय और आकार को भूविज्ञान के आधार पर परिभाषित किया गया है।

बीते छह माह में उत्तर भारत में आए कई हल्के भूकंप

उत्तर भारत में बीते छह महीनों में कई हल्के भूकंप आए हैं, जो हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका को आधार देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे कई छोटे भूकंप बड़ी तबाही का संकेत होते हैं।

Tags: Delhi NCR Hindi SamacharDelhi NCR News in Hindidelhi newsEarthquakeearthquake in delhiEarthquake shaken DelhiLatest Delhi NCR News in Hindiभूकंप के झटकों से हिली दिल्लीरिक्टर स्केल पर 2.3 रही तीव्रता
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.1 करोड़ के पार, 97.17 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

पीएम मोदी ने नौ करोड़ किसानों के खाते में भेजे 18 हजार करोड़ रुपये

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी ने नौ करोड़ किसानों के खाते में भेजे 18 हजार करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें

Shot

सलमा से बेइंतहा मोहब्बत करता था रोहित, फिर गोलियों से भून दिया

02/11/2022

आर्यन के लिए गौरी ने मानी ये मन्नत, छोड़ दी ये चीज

15/10/2021
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल गुरमीत सिंह से पूर्व डीजीपी ने की मुलाक़ात, पुस्तक की भेंट

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version