• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में रोज खाएं ये लड्डू, जोड़ों का दर्द रहेगा आपसे दूर

Writer D by Writer D
03/01/2026
in Categorized
0
Methi Laddu

Methi Laddu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियां आते ही कमर दर्द, शरीर दर्द और जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। दिसंबर और जनवरी में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड लोगों को बीमार बना देती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी बीमार पड़ते हैं। बड़े-बुजुर्गों को शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो रोजाना मेथी का एक लड्डू (Methi Laddu) जरूर खाएं। गर्म दूध के साथ मेथी का लड्डू खाने से आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलेगी और शरीर में गर्मी बढ़ जाएगी। इससे कमर और जोड़ों के दर्द और हड्डियों के दर्द की समस्या भी छूमंतर हो जाएगी। आप ये लड्डू बनाकर एक महीने तक आसानी से खा सकते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं मेथी के लड्डू। मेथी के लड्डू (Methi Laddu) की आसान रेसिपी।

मेथी के लड्डू (Methi Laddu) बनाने के लिए सामग्री

मेथी के लड्डू बनाने के लिए आपको 100 ग्राम मेथी के दाने चाहिए। इसके लिए आधा लीटर दूध, 300 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम घी, 100 ग्राम गोंद, 30-35 बादाम, 300 ग्राम गुड़, 8-10 काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 2 चम्मच सोंठ पाउडर, 10 छोटी इलाइची, 4 टुकड़े दालचीनी और 2 जायफल चाहिए।

मेथी के लड्डू (Methi Laddu) बनाने की रेसिपी

– मेथी के बीजों को साफ करके मिक्सी में दरदरा पीस लें और पाउडर जैसा बना लें।
– अब पैन में दूध उबालने के लिए रख दें और उसमें पिसी हुई मेथी को 8-10 घंटे के लिए भिगो दें।
– अब बादाम काट लें और मसाले जैसे काली मिर्च, दाल चीनी, इलाइची और जायफल को कूट लें।
– एक कड़ाही में आधा कप घी गर्म करें और उसमें भीगी हुई मेथी डालकर भून लें। इसे मीडियम फ्लेम पर हल्का ब्राउन भूनना है।
– अब थोड़े से घी में गोंद को फ्राई कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें। कड़ाही में बचा हुआ घी डाल दें और फिर गेहूं के आटे को ब्राउन होने तक भून लें।
– कड़ाही में 1 स्पून घी डालकर गर्म करें और गुड़ से चाशनी बना लें। इसमें सौंठ पाउडर और जीरा पाउडर भी मिला लें।
– इसके बाद कटे बादामा और काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
– अब कड़ाही में भुना आटा, भुनी मेथी, भुना गोंद सारी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
– अगर आपको मिश्रण ज्यादा सूखा सा लगे तो थोड़ा देसी घी और डाल सकते हैं। इससे अपनी पसंद के लड्डू तैयार कर लें।
– लड्डू को थोड़ी देर हवा में रखें और फिर एअर टाइट डब्बे में रख दें। आप इन्हें महीनेभर तक स्टोर करके रख सकते हैं।
– आप अपनी पसंद के हिसाब से लड्डू में मेवा और घी मिला सकते हैं। गुड़ पसंद नहीं हो तो आप बूरा या चीनी भी मिला सकते हैं।
– वैस ठंड में गुड़ मेथी के लड्डू (Methi Laddu) की तासीर को और गर्म बना देता है, जिससे शरीर का दर्द गायब हो जाता है।

Tags: methi laddu banane ka tarikamethi laddu ke faydewinter disheswinter recipe
Previous Post

ठंड में पाएं परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

Next Post

डेड स्किन और ब्लैकहैड्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती, ये फेसपैक लाएगा ग्लो

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Face Pack

डेड स्किन और ब्लैकहैड्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती, ये फेसपैक लाएगा ग्लो

यह भी पढ़ें

इन मंत्रों के साथ करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा मनचाहे साथी का आशीर्वाद

15/03/2021
Yamuna Expressway Accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट, कार में सवार 5 लोग जिंदा जले

12/02/2024
illegal arms factory

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में तमंचों के साथ एक गिरफ्तार

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version