• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल जा रहे दो छात्रों समेत पिता का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज में स्‍कूल जा रहे दो बच्‍चों का सौतेले पिता के साथ अपहरण हो गया। शौहर और बच्‍चों के यूं दिनदहाड़े अपहरण से परेशान महिला ने पहले पति पर आरोप लगाया है। यह वारदात गोरखपुर-सोनौली फोरलेन पर महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के चंदनपुर तिराहे के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार दो चार पहिया वाहनों से आए आधा दर्जन लोगों ने कार को अचानक घेर लिया। इसके बाद दोनों बच्‍चों और सौतेले पिता का अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कोल्हुई क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। सभी थानों को अलर्ट कर वाहनों की जांच का निर्देश दिया गया है। उधर, अपने शौहर और दो बच्चों के अपहरण की सूचना से महिला बदहवास हो गई। वह कोल्हुई थाने पर पहुंची।

महिला ने गोरखपुर के चिलमापुर निवासी पहले पति के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष यशवंत चौधरी ने कहा है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दस साल पहले कोल्हुई कस्बे में रहने वाली तरन्नुम की पहली शादी गोरखपुर के चिलमापुर में हुई थी। पहले पति से उनकी दो औलादें हैं। इनमें एक बेटा है और एक बेटी। बेटी बड़ी है। तरन्‍नुम का आरोप है तीन साल पहले उसका पहला पति गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया। बाद में उसी से शादी कर ली। दो साल बाद गांव वापस लौटा और पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद तरन्नुम मायके आ गई।

कुछ दिन बाद उसने ससुराल के एक युवक के साथ शादी कर ली। तरन्‍नुम अपने दूसरे पति और दोनों बच्चों के साथ कोल्हुई में रह रही थी। बुधवार की सुबह उसका दूसरा शौहर समर फराज सिद्दीकी दोनों बच्चे मोहम्मद अहमद व सिदरा फातमा को कार में बैठा कर स्कूल छोड़ने जा रहा था लेकिन कोल्हुई कस्बे के ही चंदनपुर तिराहे पर दो चार पहिया वाहनों से आए आधा दर्जन लोगों ने उसकी कार को आगे-पीछे से घेरकर बीच चौराहे पर रोक दिया। कार से फराज सिद्दीकी और दोनों बच्चों का अपहरण कर उन्‍होंने अपनी कार में बिठा लिया और फरार हो गए। इस घटना से कोल्हुई में सनसनी मच गई।

मंगेतर ने शादी से पहले संबंध बनाए से लिए इंकार, तो युवक ने तोड़ दिया रिश्ता

दिनदहाड़े कस्बे के अंदर इस घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस अलर्ट हो गई। गोरखपुर फोरलेन पर स्थित सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। वाहनों की जांच का निर्देश दिया गया। कोल्हुई एसओ यशवंत चौधरी हमराहियों के साथ महिला के पहले पति के गांव छानबीन के लिए रवाना हो गए। कोल्हुई पुलिस ने गोरखपुर जनपद की पुलिस को भी अपहरण की सूचना देकर जांच में मदद मांगी है।

Tags: crime newsKidnappingMaharajganj newsup news
Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन, विकास आधा अधूरा : अखिलेश

Next Post

भाजपा सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई : राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

भाजपा सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई : राजनाथ

यह भी पढ़ें

PM Modi

जबतक मोदी जिंदा है दलित,पिछड़ों के आरक्षण में सेंध लगाना नामुमकिन: मोदी

25/05/2024

कृषि कानून: राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, मोदी नीति को बताया देश विरोधी

22/07/2021
Dilip Ghosh-Supriya Srinet

दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

01/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version