• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है ये चटनी, ब्रेन को भी बनाती है हेल्दी

Writer D by Writer D
01/02/2026
in Categorized
0
Walnut Chutney

Walnut Chutney

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चटनी हमारे भारतीय खानपान का एक बड़ा अहम हिस्सा है। खाने की कोई भी चीज हो उसके साथ जरा सी चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यकीनन आपने तरह-तरह की चटनी तो खाई होंगी लेकिन क्या कभी अखरोट की चटनी (Walnut Chutney) खाई है? अगर नहीं तो इस विंटर सीजन इसे जरूर ट्राई करें। ये सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। खासतौर से सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाने में ये काफी मददगार साबित होती है। इसके साथ ही ग्लोइंग स्किन और ब्रेन को हेल्दी बनाए रखने में भी अखरोट की चटनी (Walnut Chutney) काफी फायदेमंद है। तो चलिए इसे बनाने की मजेदार सी रेसिपी जानते हैं।

अखरोट की चटनी (Walnut Chutney)  बनाने के लिए सामग्री

अखरोट की गिरी ( एक कप, लगभग 100 ग्राम), एक प्याज, हरी मिर्च, लहसुन (10 से 12 कलियां), अदरक, हरा धनिया, पुदीना, जीरा (एक चम्मच), चार से पांच साबूत काली मिर्च, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर (एक चम्मच), गरम मसाला (एक चम्मच), दही (एक चौथाई कप), नमक (स्वादानुसार) और पानी।

ऐसे बनाएं अखरोट की चटनी (Walnut Chutney) 

अखरोट की चटनी (Walnut Chutney) बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट की गिरी को हल्के गर्म पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। आप चाहें तो बिना भिगोए भी अखरोट की चटनी बना सकते हैं। दरअसल अखरोट की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिगोने की सलाह दी जाती है।

अब एक मिक्सर में अखरोट, हरी मिर्च, मोटी-मोटी कटी हुई प्याज, लहसुन की कलियां, छोटा सा अदरक का टुकड़ा, फ्रेश हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, साबुत जीरा, साबुत काली मिर्च और बहुत थोड़ा सा पानी डाल दें। इन सब्जी चीजों को मिक्सर में पीसकर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें।

अब इस गाढ़े से अखरोट के पेस्ट को एक बाउल में निकालें। इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें। इन सभी को अच्छे से आपस में मिक्स करें।

अब बारी आती है इसमें दही एड करने की। आपको जितनी चटनी तुरंत इस्तेमाल करनी है उसे अलग निकालें और उसमें अपने हिसाब से दही एड करें। अगर आपको गाढ़ी चटनी खाना पसंद है तो दही कम मिलाएं वहीं अगर आपको पतली चटनी पसंद है तो दही ज्यादा डाल सकती हैं।

दही खाना पसंद नहीं है तो पानी और नींबू या अमचूर का इस्तेमाल कर के भी सेम टेस्ट मिल सकता है। इस स्वादिष्ट चटनी (Walnut Chutney)  को आप रोटी, पराठे और दाल चावल के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Tags: Walnut Chutney
Previous Post

जुकाम में फायदेमंद है ये काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

Next Post

प्रेग्नेंसी में करें ये व्यायाम, डिलीवरी होगी नार्मल

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
exercise

प्रेग्नेंसी में करें ये व्यायाम, डिलीवरी होगी नार्मल

यह भी पढ़ें

पूर्व तेज गेंदबाज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

02/11/2021
school

बच्चों को दें ये आहार, नहीं होगा लू असर

24/06/2026

सभी जनपदों में पीकू व नीकू बेड तीव्र गति से स्थापित किये जाएं : योगी

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version