• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का निधन

Writer D by Writer D
01/11/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bibek Debroy

Bibek Debroy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे 69 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

देबरॉय (Bibek Debroy) (69) ने रामकृष्ण मिशन स्कूल (नरेंद्रपुर), प्रेसीडेंसी कॉलेज (कोलकाता), दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज (कैम्ब्रिज) से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज (कोलकाता), गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (पुणे) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (दिल्ली) में काम किया था।

उन्होंने कानूनी सुधारों पर वित्त मंत्रालय की यूएनडीपी परियोजना के निदेशक के रूप में भी काम किया था। वे 5 जून, 2019 तक नीति आयोग के सदस्य भी थे। उन्होंने कई किताबें, शोधपत्र और लोकप्रिय लेख लिखे या उन्हें संपादित किया। वे कई समाचार पत्रों के सलाहकार या योगदान संपादक भी रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान विद्वान कहा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे।

अपने काम के जरिए उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करना और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाना पसंद था।’ उन्होंने देबरॉय के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

Tags: Bibek Debroydelhi news
Previous Post

दिवाली की रात न करें ये काम, वरना लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Next Post

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

11/09/2026
Main Slider

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

11/09/2026
उत्तराखंड

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

11/09/2026
Next Post
LPG gas cylinder

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

यह भी पढ़ें

bones

अगर आपकी हड्डियां हो गई है कमजोर तो, इस आहार का करें सेवन

14/01/2022

‘HDFC’ ने भी ब्याज दर में 0.30 फीसदी का किया इजाफा

07/05/2022
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव 17 people corona positive in delhi BJP office

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों में बुखार नहीं प्रमुख लक्षण

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version