• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शक्ति भोग कंपनी के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ED

ED

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने दिल्ली स्थित शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) केवल कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कई करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में की गई है।

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर विशेष मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया। विशेष अदालत ने उन्हें नौ जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। उनकी गिरफ्तारी से पहले एजेंसी ने दिल्ली और हरियाणा में कम से कम नौ परिसरों पर छापेमारी की थी।

बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए की आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीबीआइ ने इस साल के शुरू में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के कंसोर्टियम के साथ 3,269 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एसबीआइ ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

एसबीआइ के अनुसार निदेशकों ने लोगों के पैसे हड़पने के लिए कथित तौर पर खातों में हेराफेरी की और जाली दस्तावेज तैयार किए। बैंक ने कहा था कि 24 साल पुरानी कंपनी की 2008 में कारोबार वृद्धि 1,411 करोड़ रुपये थी, जो 2014 में बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी आटा, गेहूं, चावल, बिस्कुट आदि के व्यापार में है।

ईडी ने कहा कि उन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ कंपनियों द्वारा संदिग्ध खरीद-फरोख्त के जरिये कर्ज खाते के पैसे को हेराफेरी करके बाहर भेज दिया।

Tags: crime newsdelhi newsNational newsShakti Bhog company
Previous Post

भारत ने पूरे विश्व को हमेशा परिवार की तरह माना : PM मोदी

Next Post

राज्यपाल आंनदीबेन की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए आगरा विश्वविद्यालय  के कुलपति

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
VC Vinay Pathak

राज्यपाल आंनदीबेन की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए आगरा विश्वविद्यालय  के कुलपति

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut

संजय राऊत को 15 दिन की जेल, इस मामले में दोषी करार

26/09/2024

BSEB 2021: उत्तर उतने ही सवालों का देना है, सिर्फ प्रश्नों के विकल्प बढ़ाए गए हैं

02/01/2021
सियाराम पांडे 'शांत'

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजी. की सभी प्रदेश, मंडल और जिला इकाइयां भंग

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version