• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुश्किलों में घिरे अनिल अंबानी, ED ने मनी लॉन्डरिंग के तहत दर्ज किया नया केस

Writer D by Writer D
10/09/2025
in Business
0
anil ambani

anil ambani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले सेबी ने उनकी उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने यस बैंक में किए गए निवेश की जांच बंद करने की मांग की थी। अब खबर है कि केंद्र की जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत नया केस दर्ज किया है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस में उन पर और उनकी कंपनी पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को करीब ₹2,929 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यह केस CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर दर्ज किया गया है, जो 21 अगस्त को सामने आई थी।

दरअसल, CBI ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) पर 2,929 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का केस बनाया था। इसके बाद 23 अगस्त को मुंबई में CBI ने उनके ऑफिस और अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी भी की थी।

बैंक लोन की हो रही है पड़ताल

ED ने अब तक तीन अलग-अलग मामलों में अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों की कथित बैंक धोखाधड़ी में भूमिका की जांच की है। 18 अगस्त को मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि ED ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस ग्रुप की कई वरिष्ठ अधिकारियों से 17,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की है। जांच के दौरान ED ने करीब 20 से ज्यादा निजी और सार्वजनिक बैंकिंग संस्थानों को पत्र लिखकर रिलायंस ग्रुप को दिए गए लोन और उनकी क्रेडिट जांच की जानकारी मांगी है।

इस मामले में ED ने मंगलवार को अनिल अंबानी (Anil Ambani) के पूर्व करीबी सहयोगी अमिताभ झुनझुनवाला से भी पूछताछ की, जो पहले भी इस जांच के दौरान एजेंसी के सामने आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैंक धोखाधड़ी का पता तब चला जब SBI के मुंबई ब्रांच की डीजीएम ज्योति कुमार ने 18 अगस्त को ED को शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर ED ने केस दर्ज किया है। ज्योति कुमार ने बताया कि यह मामला अक्टूबर 2020 में एक फॉरेंसिक ऑडिटर की रिपोर्ट के माध्यम से उजागर हुआ था।

Tags: Anil Ambani
Previous Post

यूपी के विकास के लिए सकारात्मक कदम उठाए पंडित पंत ने : मुख्यमंत्री

Next Post

पं. पंत की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Next Post
CM Dhami paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

ginger

डायबिटीज से लेकर कैंसर तक का उपचार करती हैं अदरक

10/06/2021
Swatantradev

सपा प्रमुख पार्टी नहीं परिवार प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं : स्वतंत्रदेव

18/07/2021
Farmers Protest

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन जारी

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version